सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमूं में आइक्यूएसी, नवाचार प्रकोष्ठ, राजीव गांधी विद्यार्थी सेवा केंद्र एवं एस वी वेल्थ पार्टनर्स, दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में "हेल्प पीपल टू मैनेज देयर ओन मनी" विषय पर वित्तीय साक्षरता वेबीनार का आयोजन किया गया।
जिसके अंतर्गत यह बताया गया कि प्रतिभूति बाजार मूल रूप से निवेश के लिए बचत के आवंटन के लिए एक मंच है। किसी भी बाजार की तरह, प्रतिभूति बाजार भी एक ऐसी जगह है जहाँ खरीदार और विक्रेता एक साथ मिलते हैं; एकमात्र अंतर यह है कि प्रतिभूति बाजार तरलता और मूल्य खोज प्रदान करने के अलावा पूंजी निर्माण में भी योगदान देता है।अर्थव्यवस्था के भीतर संसाधनों के कुशल आवंटन के लिए प्रतिभूति बाजार का विकास आवश्यक है।यह बाज़ार निवेशकों के हितों की रक्षा करने में निरंतर कार्यरत है। इस वेबिनार को प्राचार्य के संरक्षण में महाविद्यालय की छात्राओ एवं एवं संकाय सदस्यों ने उत्साह पूर्वक सुना और लाभान्वित हुए ।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





