सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम पंचायत आष्टीकलाँ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं को बोर्ड की परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप दिया गया ।
भामाशाह मालीराम सोनी के द्वारा लैपटॉप दिया गया। मालीराम सोनी ने बताया कि आगे भी अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेरी ओर से लैपटॉप व नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा । मालीराम सोनी ने पहले की घोषणा को लेकर आज कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं में 90% से ऊपर अंक प्राप्त वाले छात्रा अमिषा यादव (92.83%) पुत्री महावीर प्रसाद लुणीवाल और काजल कुमावत (91%) पुत्री गणपत लाल कुण्डलवाल को लैपटॉप देकर के पुरस्कृत किया गया ।
प्रधानाचार्य ने भामाशाह मालीराम सोनी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि हमारी स्कूल के छात्र-छात्राओं को पढाई की ओर अभीप्रेरित करने के लिए ऐसे आकर्षक उपहार प्रदान करते हैं। इस दौरान शिक्षक गण और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.






.jpeg)