सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) आयुर्वेद में सेहतमंद बने रहने के लिए भोजन से जुड़े कई नियम बताए गए हैं। जिनकी अनदेखी करने पर व्यक्ति को कई बार सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक नियम दही और प्याज को लेकर भी है। आयुर्वेद के अनुसार कभी भी प्याज और दही का सेवन एकसाथ करने की गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से पाचन संबंधी समस्याओं के साथ सेहत से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं। आयुर्वेद के अनुसार ऐसा प्याज और दही, दोनों की तासीर अलग होने की वजह से होता है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्याज की तासीर गर्म होती है, जबकि दही की तासीर ठंडी होती है। इसके अलावा प्याज में सल्फर यौगिक मौजूद होते हैं, जो दही में मौजूद कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डाल सकते हैं। आइए जानते हैं दही और प्याज एक साथ खाने से सेहत को होते हैं क्या नुकसान।
गैस्ट्रिक समस्याएं :-
प्याज में मौजूद कई यौगिक एसिडिटी और गैस्ट्रिक समस्याओं का कारण बन सकते हैं। दही में भी लगभग समान प्रभाव देखा जा सकता है। ऐसे में दोनों का सेवन एक साथ करने से गैस्ट्रिक, सूजन और अपच की समस्या पैदा हो सकती है।
बढ़ सकता है शरीर का प्राकृतिक तापमान :-
दही की तासीर ठंडी होती है, जबकि प्याज की तासीर अपने सल्फर तत्व के कारण गर्म होती है। प्याज और दही का सेवन एक साथ करने से शरीर में अत्यधिक गर्मी पैदा होती है, जिससे विषाक्त पदार्थों का स्तर बढ़ सकता है। जिससे त्वचा पर चकत्ते, एक्जिमा, सोरायसिस और अन्य स्किन एलर्जी हो सकती है।
पाचन संबंधी समस्याएं :-
दही और प्याज का एक साथ सेवन पाचन संबंधी समस्याओं को बुलावा दे सकता है। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जबकि प्याज में सल्फर यौगिक होते हैं। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
स्किन एलर्जी :-
विशेषज्ञों का मानना है कि दही के साथ प्याज मिलाकर खाने से पैदा हुआ असंतुलन शरीर में अतिरिक्त गर्मी पैदा करता है, जिससे बॉडी में विषाक्त पदार्थों का स्तर बढ़ जाता है। जिसकी वजह से शरीर में चकत्ते, एक्जिमा और कुछ मामलों में सोरायसिस जैसी त्वचा संबंधी एलर्जी हो जाती है। इसके परिणाम गंभीर होने पर यह फूड प्वाइजनिंग का भी कारण बनता है।
कैसे मिलाकर खाएं दही और प्याज एकसाथ :-
प्याज को भूनने से उनकी शक्ति कम हो जाती है। ऐसे में आप प्याज को फ्राई करके दही में मिलाकर खा सकते हैं। ऐसा करने से आप अपनी दही और प्याज एकसाथ खाने की क्रेविंग को दूर करने के साथ सेहत से जुड़े साइड इफेक्ट्स को झेलने से भी बच जाएंगे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.