जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी गोविंदगढ़ के तत्वावधान में ग्राम अणतपुरा में पोषण मेला आयोजित किया गया | बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोरमा शर्मा ने बताया कि गोविंदगढ़ परियोजना के सभी 214 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 1 सितंबर से 30 सितंबर तक पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है |
मुख्य अतिथि सरपंच बद्री प्रसाद यादव द्वारा पोषण माह के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई | ईटावा सेक्टर के सभी 22 आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता और सहायिका द्वारा मोटे अनाज से कम खर्च में घरेलू व्यंजन बनाकर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया | मोटे अनाज की उपयोगिता के विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई |
महिला पर्यवेक्षक शांता सोनी ने बताया कि पोषण माह के अंतर्गत आज के दिन की गतिविधि कराई गई है | इस दौरान टीचर संतोष गुप्ता, राधा माहेश्वरी, मंजरी संस्था से खुशबु, सीमा, ब्लाक कार्डिनेटर अमित खण्डेलवाल आदि लोग उपस्थित रहे |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





