जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सोमवती अमावस्या होने से चौमूं के निकटवर्ती आस- पास के क्षेत्र में पितृ देव महाराज जी के मंदिरों में भोग लगाया गया | आज के दिन गरीब-असहाय लोगों को दान -पुण्य करने वाले को पुण्य मिलता है । इसलिए आज के दिन सभी को पुण्य का कार्य करना चाहिए | भाद्रपद कृष्ण पक्ष अमावस्या को मंदिरों में भजन उत्सव के साथ कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ ।
वहीं ग्राम पंचायत विमलपुरा स्थित पितृ महाराज मंदिर परिसर में भाद्रपद चतुर्दशी को विशाल सत्संग का आयोजन हुआ । इस कार्यक्रम में भजन गायक कलाकार मालीराम शर्मा एंड पार्टी ने भजन प्रस्तुत किए | गणेश वंदना के साथ इस कार्यक्रम की शुरूआत हुई | गायक कलाकार मालीराम शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति में आओ आओ जी म्हारा पितृ देव ... सुनाकर श्रद्धालुओं को झुमने पर मजबूर कर दिया ।
मंदिर के पुजारी पंडित श्रवण कुमार शास्त्री ने बताया कि सोमवार को मंदिर परिसर में विशेष फूल बंगला झांकी सजाई गई। कई मंदिर परिसर में कन्याओं को भोजन करवाया गया और कन्याओं के तिलक लगाकर दक्षिणा भी दी गयी । इसी प्रकार आष्टी कलां व भूतेडा ग्राम पंचायत स्थित इच्छा पूर्ण बालाजी महाराज के पुजारी पंडित सांवरमल शर्मा ने बताया कि दान पुण्य कर मंदिर की विशेष सजावट की गई ।
इस मौके के पर कानाराम ढोखरवाल,कंवरसेन,मालीराम,भंवर लाल, ईश्वर,रामगोपाल,चंद्र प्रकाश,विकास,पंकज,अंकित सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही ।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





