जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जालोर (संस्कार सृजन) जिला मुख्यालय के निकटवर्ती सामतीपुरा गाँव स्वरूपपुरा रोड स्थित बाबा रामदेव मन्दिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज सेवी शंकर सिंह राजपुरोहित भागली जिला जालोर के नेतृत्व में शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग, राजस्थान सरकार की ओर से मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान के अन्तर्गत अमृत पर्यावरण महोत्सव- एक पेड़ देश के नाम, एक पेड़ माँ के नाम के तहत 07 अगस्त 2024 को प्रदेश में सघन वृक्षारोपण किया जा रहा है। जिसके तहत राजपुरोहित द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लिए गए संकल्प को पूरा करके एवं अधिकाधिक वृक्षारोपण करने हेतु आम नागरिकों को प्रेरित करके इस अभियान को अधिकाधिक सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान के साथ वृक्षारोपण किया गया । 

इस दौरान राजस्थान सरकार द्वारा बनाये गए पर्यावरण एम्बेसडर शंकर सिंह राजपुरोहित भागली मौजूद रहे | उनके साथ मेघवाल समाज 13 परगना के अध्यक्ष सुरेश विराश, राजस्थान मेघवाल समाज(रजि.) जिला जालोर के जिलाध्यक्ष अजय चौहान एवं समिति के कोषाध्यक्ष अर्जुन कुमार, रमेश कुमार पन्नू, पूर्व अध्यक्ष दलाराम विरास, भूत पूर्व अध्यक्ष अचलाराम, पूर्व सचिव रमेश विरास, डूंगाराम, ओटाराम, तगाराम, कुईयाराम विरास, हस्ती मल, भंवर मेघवाल, खसाराम, कालू राम, गोपाराम, जितेंद्र मेघवाल आदि बडी संख्या में समाज बन्धु मौजूद रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069