मैत्री ट्रेड फेयर ने जयपुर मे मचाई धूम

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन व जयपुर रीजन के सानिध्य में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप मैत्री जयपुर द्वारा राखी व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में विशेषतः समाज की महिला उद्यमीयो को प्रोत्साहित करने हेतु लगातार दूसरे वर्ष दिनांक 2 से 4 अगस्त 2024 को तीन दिवसीय मैत्री ट्रेड फेयर दिगम्बर जैन मन्दिर चन्द्रप्रभु प्रांगण में आयोजित हुआ।

मुख्य संयोजक आलोक जैन व रमेश सोगानी ने बताया फेयर में साधर्मी बन्धुओं के साथ सभी समाज के लोगों ने जमकर खरीददारी करते हुए चटपटे व्यंजनों का भी आनंद लिया।

फेयर मुख्य समन्वयक अतुल बिलाला के अनुसार फेयर मे साड़ी, सलवार सूट, ज्वेलरी, राखियां, बेडशीट, जीवन बीमा, बैग, स्टेशनरी, सभी प्रकार के परिधान, खिलौने, घर के उपकरण, सजावट की वस्तुएं, किचन प्रोडक्ट, गिफ्ट आइटम,खाद्य सामग्री, RO Water, मसाले, डिजिटल मार्केटिंग व अन्य सामान के साथ साथ चटपटे व्यंजनों की व्यवस्था एक ही छत के नीचे उचित दरों पर किसी बड़े शापिंग मॉल का माहोल बनाया गया था।

कार्यक्रम का डिजिटल प्रचार प्रसार राजस्थान की अग्रणी डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी अरिहंत ग्लोबल सर्विसेज और मानव इनवाइट्स ने डिजिटल इन्विटेशन के द्वारा किया |

मैत्री ग्रुप अध्यक्ष सुनील बड़जात्या व सचिव अजय जैन ने बताया फेयर का उदघाटन डॉ. अरूण अग्रवाल (कार्यकारी अध्यक्ष: फोर्टी, महासचिव राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) के कर कमलों से हुआ, साथ में विशिष्ट अतिथि के रूप में ओमप्रकाश मोदी (समाजसेवी) एवं दीप प्रज्ज्वलनकर्ता प्रमोद नीना पहाड़िया रहे । फेयर में फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश कासलीवाल, राष्ट्रीय महासचिव विपुल बांझल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतुल बिलाला, राष्ट्रीय परामर्शक अनील कुमार जैन IPS, कार्याध्यक्ष सुरेन्द्र पांड्या व यशकमल अजमेरा, जयपुर रीजन अध्यक्ष राजेश बड़जात्या, सचिव श्रीनिर्मल सांघी, कार्याध्यक्ष सुनील बज, जयपुर स्थित सभी ग्रुपों के पदाधिकारी, दुर्गापुरा जैन मंदिर के अध्यक्ष प्रकाश चांदवाड, सचिव राजेंद्र काला, क्षेत्रीय पार्षद दामोदर मीणा एवं समाज के अन्य गणमान्य सदस्य गण उपस्थित रहे 

फेयर में इन्दोर से पधारे फेडरेशन के राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष देवेन्द्र छाबड़ा, इन्दौर रीजन के पूर्व अध्यक्ष सनत गंगवाल ,देवेन्द्र सोगानी, उज्जैन रीजन के अध्यक्ष विमल जैन व अन्य साथी भोपाल से पधारे राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव राजेंद्र जैन T I, महाकौशल जबलपुर के रीजन अध्यक्ष प्रदीप जैन के साथ प्रशान्त जैन, विनय जैन, योगेश जैन, मुल्कराज बादशाह व अन्य साथी सहित अनेक जयपुर से बहार से आए पदाधिकारी फेयर में उपस्थित हुए। सभी ने कार्यक्रम को बहुत सराहनीय कार्य बताया।

कार्यक्रम संयोजक रविन्द्र अजमेरा एवं रितेश अजेमरा ने बताया हेल्थकेयर एसोसिएट के रूप में डॉ.सुनील धंड एवं टीम ने अपनी सेवाए प्रदान की | साथ ही राहुल टोंग्या के प्रयास से डॉ. सुमन गुप्ता द्वारा नेत्र जांच शिविर लगाया गया।

मैत्री ग्रुप के पदाधिकारी सोनल जैन, नवनीत सोगानी, रितेश जैन, सुनील जैन, रवी जैन, अमित जैन व अन्य पदाधिकारी व सदस्यों ने कार्यक्रम में आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया एवं व्यवस्थाओ में सहयोग प्रदान किया।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments