चौमूं शहर में कल आएंगे हजारों कावड़िए, शहरवासी करेंगे कावड़ियों का स्वागत

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) बाबा अमरनाथ कावड़िया संघ द्वारा 11 व 12 अगस्त को आयोजित होने वाली विशाल दशम कावड़ यात्रा के सोमवार को शहर के चौपड़ के ब्रह्मपुरी स्थित जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में पहुंचेंगे। कावड़ियों के चौमू पहुंचने पर कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर व डीजे पर भगवान शिव के गाने लगाकर स्वागत किया जाएगा। शहर में कावड़ यात्रा के पहुंचने पर किए जाने वाले स्वागत के लिए तैयारी की जा रही है। 

बाबा अमरनाथ कावड़िया संघ के अध्यक्ष रमेश देवंदा ने बताया कि इस वर्ष होने वाली कावड़ यात्रा व भजन संध्या में लगभग 2100 महिला, पुरुष कावड़ यात्री ग्राम महारकला स्थित श्री मालेश्वरनाथ धाम से भगवान शिव का जलाभिषेक कर कावड़ भरकर चौमूं के ब्रह्मपुरी स्थित जागेश्वर नाथ मंदिर में पहुंचेंगे और भगवान शिव को जल चढ़ाएंगे। इससे पूर्व ग्राम महार कला के मालेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक गुलाबनाथ महाराज द्वारा समय रात्रि 8.15 से 1 बजे तक भजन संध्या होगी। भजन संध्या में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र, ग्राम महारकला व चौमूं के हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भजन संध्या का आनंद लेंगे। इसके बाद सोमवार को श्री मालेश्वरनाथ धाम से समय प्रातः 4.15 बजे महाआरती के पश्चात कावड़ियों का समूह चौमूं के ब्रह्मपुरी स्थित श्री जागेश्वर नाथ मंदिर में लाकर जलाभिषेक करेंगे।

कावड़ यात्रा के दौरान ये रहेंगे आकर्षण का केंद्र :-

बाबा अमरनाथ कावड़िया संघ के अध्यक्ष रमेश देवंदा ने बताया कि कावड़ यात्रा में एक गजराज, 11 घोड़े, 11 ऊंट, दो झांकी, दो रथ, पांच ध्वनि विस्तार वाहन, नगर के प्रमुख चौराहों पर साउंड सिस्टम, अखाड़ा प्रदर्शन, दिल्ली की 11 सदस्य अघोरी जीवंत झांकी, जयपुर का प्रसिद्ध जिया बैंड, अजमेर का प्रसिद्ध भांगड़ा, क्षेत्र के विद्वानों द्वारा रूद्रपाठ ट्रॉली, मिनी बस, निजी वाहन, एम्बुलेंस इमरजैंसी वाहन आदि रहेंगे। यात्रा में चौमूं नगर के संपूर्ण यात्रा मार्ग में श्रद्धालु स्वागत द्वार, डीजे, जलपान, आतिशबाजी, कृत्रिम वर्षा आदि कर स्वागत करेंगे। 

मालेश्वर नाथ महादेव मंदिर के लिए रवाना हुए हजारों कावड़िए :-

शहर के चौपड़ से बाबा अमरनाथ कावडिया संघ द्वारा आयोजित विशाल दशम कावड़ यात्रा महार कला के लिए रवाना हुई। इस दौरान कावड़िया बाबा भोले के गानों पर नाचते गाते हुए शहर से निकले। कावड़िया संघ के अध्यक्ष रमेश देवंदा ने बताया कि हजारों की संख्या में कावड़िया ग्राम महार कला स्थित मालेश्वर नाथ मंदिर में पहुंचेंगे। जहां पर रात्रि 8.15 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा और सोमवार को कावड़िए चौमूं पहुंचेंगे। इस दौरान संघ के पूर्व अध्यक्ष कुमार गौरव सैनी, सुरेश गोदारा, अटल मेठी, मंत्री अशोक पारीक, राजेन्द्र गुलिया, आशीष ताम्बी, सिद्धांत जैन, मनीष टेलर, अशोक कुमावत, ओम प्रकाश कुमावत, नटवर लाल, अविनाश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments