जयपुर कल्चरल सोसायटी के यादों की बारात संगीत संध्या में झूम उठे श्रोता

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) जयपुर कल्चरल सोसायटी द्वारा विद्याश्रम स्कूल जयपुर के महाराणा प्रताप सभागार में "अहसास-6 यादों की बारात" कार्यकम आयोजित कर मशहूर सिंगर किशोर कुमार को श्रद्धांजली दी | जब सोसायटी के नॉन प्रोफेशनल कलाकारों ने किशोर दा के तराने पेश किए तो गुलाबी शहर की फिज़ा में संगीत की मिठास घुल गई ।



इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत आए हुए मुख्य अतिथि एनएस मेहता, विशिष्ट अतिथि जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली, वीआईपी गेस्ट वरिष्ठ अभिनेत्री एवं नृत्य गुरू उषा श्री और सोसायटी अध्यक्ष कंचन आनंद ने सरस्वती माता की मूर्ती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर की | बाल कलाकार याशि और काशी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की |

सोसायटी अध्यक्ष कंचन आनंद ने सभी अतिथियों को दुपट्टा पहनाकर, शाल ओढ़ाकर और मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया | वहीं सभी सिंगर्स को मेडल पहनाकर सम्मानित किया | 

सोसायटी अध्यक्ष कंचन आनंद ने सभी श्रोताओं का आभार जताते हुए कहा कि स्व.आनंद के. गंगवार ने संगीत और कला के क्षेत्र में जयपुर कल्चरल सोसायटी के माध्यम से अतुलनीय योगदान दिया था और उन्हीं के दिखाये मार्ग पर जयपुर कल्चरल सोसायटी कार्य कर रही है | जब तक श्रोताओं का प्यार मिलता रहेगा तब तक इसी तरह गीत-संगीत के माध्यम से शहरवासियों का मनोरंजन करने के साथ ही नई प्रतिभाओं को तराशती रहेगी।

वरिष्ठ अभिनेत्री एवं नृत्य गुरू उषा श्री ने कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि अब तक के आयोजित हुए सभी कार्यक्रमों में यह संगीत संध्या बेस्ट रही | पवन डांगी का लाइव बैंड और सिंगर्स की जुगलबंदी देखते ही बन रही थी | पूरा सभागार म्यूजिक लवर्स से खचाखच भरा हुआ था |

सबसे पहले नरेंद्र मेहता और प्रियंका के गाये शीर्षक गीत यादों की बारात निकली है के बाद कलाकारों ने एक से बढकर एक गीतों की प्रस्तुति से समाँ बाँध दिया। युगल गीतों की इस फेहरिस्त में कैलाश सोलंकी, समीर सेन, जे पी रामावत, सुधीर शर्मा, दीपक अरोरा, पीयूष, किशोर क्षत्रिय, विल्सन रॉय, विकास कांवट, मनोज, नितिन सुथार, शैलेंद्र माथुर, हेमंत भारद्वाज, डॉ. लोकेश, सुधीर बाडोल, योगी राजोरा, पुष्पेंद्र, एस डी माथुर, अजॉय कल्ला, जीएल पारीक, गोविंद के साथ महिला गायिकाओं में कंचन आनंद, संध्या असवाल, स्मिता, सीमा जोशी, नेहा छीपा, पूजा जयंत, वंदना जैमिनी, तृप्ति सक्सेना, रेखा रावत, मीरा रावत, विजय लक्ष्मी, अंजू सुखीजा, विनेहा पुरोहित, निशा शर्मा, शुभा, वर्षा विजय, रजनी कोठारी, सुरभि, नीलू कांवट, रेणु जैन, पूनम जैन, सीमा कौशिक और मोनिका ने अपनी मधुर आवाज से संगीत की इस महफिल को परवान चढाया।

झूम उठे श्रोता :-

इन सभी कलाकारों के गाये गीतों जैसे तुझ संग प्रीत लगायी सजना, तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती, तेरा साथ है कितना प्यारा, दिल्लगी ने दी हवा, समय तू धीरे धीरे चल, नैनों में सपना, परबत के पीछे, परदेशिया ये सच है पिया गीतों ने श्रोताओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। सुनील ग्रोवर और मोनिका ग्रोवर ने प्रभावी मंच सञ्चालन कर स्रोताओं को कार्यक्रम समाप्ति तक बांधे रखा |

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments