पौधे लगाकर सौंदर्यीकरण पट्टीका का किया लोकार्पण

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

रतननगर (संस्कार सृजन) कस्बे में सिद्धपीठ ओंकार आश्रम के आगे रोड़ के बीच बनें डिवाइडर में पिता की स्मृति में उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर बेटे ने पौधे लगाकर सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया।

सामाजिक संस्था, ब्राह्मण जनहित संस्थान परशुराम भवन के अध्यक्ष रहे नंदकिशोर डिडवानिया की स्मृति में उनके बेटे सीए गुलजार डिडवानिया ने हरियालो राजस्थान अभियान से प्रेरित होकर ट्री गार्ड लगाकर 151 पौधे लगाए जिनका लोकार्पण सीए गुलजार डिडवानिया की माता शकुंतला देवी व चाचा प्रदीप डिडवानिया ने किया।

सीए गुलजार डिडवानिया ने बताया कि मेरे पिताजी भगवान शंकर के उपासक थे, उनकी स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिए श्रावण मास में भगवान शंकर के श्री चरणों में डिडवानिया परिवार की तरफ से पौधे लगाकर एक छोटी सी कोशिश की है आगे भी मैं ऐसे ही प्रयास करता रहूंगा। धर्म परायण एवं पर्यावरण प्रेमी सीए गुलजार डिडवानिया के द्वारा किए गए नेक कार्य के लिए कस्बे के संभ्रांत लोगों ने उनको साधुवाद दिया।

इस मौके पर राजेंद्र धरेंद्रा,  संपतलाल कटारिया, रामरतन कटारिया, राधेश्याम कटारिया आदि ओंकार आश्रम प्रबंधन समिति के पदाधिकारी एवं सत्यप्रकाश शर्मा, सावित्री देवी, इंद्रा देवी, ओमप्रकाश शर्मा, पवन शर्मा, नथमल शर्मा, सौरभ, रूही देवी आदि डिडवानिया परिवार के सदस्य तथा भामाशाह राजेंद्र हीरावत, एडवोकेट अरविंद मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार जेपी जोशी, गौरव शर्मा, पार्षद ओम जांगिड़, मनसुख सहल, गोपाल जालान, पवन यादव, देवेन्द्र सिंह राठौड़, पप्पू सहल, जितेंद्र धरेंद्रा, ऋषिकेश चोटिया, योगाचार्य शंकरलाल कटारिया,  असगर खान, रफीक खान आदि मौजूद रहे ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments