चल विज्ञान प्रयोगशाला में 200 छात्रों ने किये वैज्ञानिक प्रयोग

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

उदयपुर (संस्कार सृजन) विज्ञान समिति, उदयपुर की चल विज्ञान प्रयोगशाला (Mobile Science Lab) ने ऋषभदेव जाकर पी एम श्री केसरिया जी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कक्षा 11 व 12 विज्ञान के 200 छात्र-छात्राओं को विज्ञान के प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान के महत्त्वपूर्ण सिद्धांतों की रोचक जानकारी दी।

विज्ञान समिति के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि इन्दिरा इनफर्टिलिटी प्रा. लि द्वारा वित्त पोषित इस चल विज्ञान प्रयोगशाला के उपकरणों से प्रयोग करके आज सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों ने भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान व मौसम विज्ञान से संबंधित प्रयोग देखे, समझे एवं स्वयं ने किये।

इस दौरान विज्ञान समिति अध्यक्ष डॉ. के पी तलेसरा, रेणु भण्डारी , प्रकाश तातेड़ , डॉ. आर के गर्ग , राजमल दक, डॉ. विमल शर्मा, शांती लाल भंडारी, चार्ली साल्वी ने अलग अलग समूहों मे विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का निराकरण किया। विद्यालय प्राचार्य प्रकाश भाणावत, उप प्राचार्य कीर्ति कुमार गांधी, राजेन्द्र कुमार सालवी, दीप्ती पंचोली, करण सिंह, माणिक चंद गर्ग, रामस्वरूप शर्मा सहित विज्ञान समिति के मुनीश गोयल, एस सी के वैद, ए के जैन , डॉ. अरूण अग्रवाल, मितेश सिंह चौहान एवं तकनीशियनों हर्षित सुथार, सुगना मीणा , आदित्य कोठारी का सराहनीय योगदान रहा।  

कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती की प्रतिभा के आगे दीप प्रज्वलित कर हुई । उप प्राचार्य ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि उनका विद्यालय "प्रधान मंत्री श्री" चयनित विधालय है। डॉ. के पी तलेसरा व डॉ.आर के गर्ग ने  विद्यार्थियों को विज्ञान समिति व इस चल प्रयोगशाला की जानकारी देते हुए हिरोशिमा त्रासदी को वैज्ञानिक खोज का दुरुपयोग बताया। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments