पुष्कर से कावड़ लाकर बधालेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक, परिवारजनों ने किया भव्य स्वागत

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

बधाल / जयपुर (संस्कार सृजन) क़स्बे में सोमवार को बधालेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के कांवड़ियों ने कावड़ लाकर जलाभिषेक किया। 17 कावड़ियो के दल ने पाँच दिवस में 150 किमी की पैदल यात्रा करके रविवार देर शाम बधाल पहुँची। कावड़ियो के पहुँचने पर परिवारजनो ने डीजे के साथ नाचते गाते भव्य स्वागत किया। 

कावड़ियो ने सोमवार को विधि विधान से भगवान भोले नाथ की पूजा अर्चना करके जलाभिषेक किया। इससे पूर्व कावड़ को नगर भ्रमण करवाते हुए मंदिर में परिवार की महिलाओं ने कावड़ के राखी-तिलक करके पूजा की। 

बधालेश्वर महादेव सेवा समिति संयोजक हिमांशु कुमावत ने बताया कि पुष्कर से बधाल तक पंच दिवसीय कावड़ यात्रा लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कावड़ यात्रा में कुल 17 कावड़ियो के दल के साथ यात्रा संपन्न की। उन्होंने बताया कि पिछले साल इस दल के सदस्यों ने हरिद्वार से कावड़ लाकर जलाभिषेक किया था तथा इससे पहले गंगोत्री गो मुख, लोहागर्ल धाम, त्रिवेणी, भर्तृहरी धाम आदि सहित आस-पास के तीर्थों से कावड़ लाकर बधालेश्वर महादेव का जलभिषेक किया जा चुका है। 

इस मौके पर प्रकाश भोले, जितेंद्र भोले, रामचंद्र भोले, हिमांशु भोले, राजेश भोले, दिनेश भोले, अक्षय भोले, शंकर भोले, सुभाष भोले, आंनद भोले, राहुल भोले, सोनू भोले, बसंत भोले, सुभाष भोले, प्रवीण भोले, राहुल भोले, शंकर भोले, हिमांशु भोले, लक्ष्मीनारायण कुमावत, भगीरथ कुमावत, सुनील कुमावत, बद्रीप्रसाद कुमावत, रामावतार कुमावत, राकेश बंधन, विक्की डीजे, राजू बजिया, राकेश कुमावत, धर्मेंद्र कुमावत, सुंदर कुमावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments