गायत्री प्रज्ञा पीठ संस्थान चौमूं पर ज्योति रथ कलश के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं की गोष्ठी हुई आयोजित

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के राधाबाग कॉलोनी में स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ संस्थान पर ज्योति रथ कलश के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं की गोष्ठी की गई। जिसमें चौमूं तहसील और जालसू तहसील के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से भाग लिया। 

गोष्ठी के प्रारंभ में जयपुर ब्रह्मपुरी शक्तिपीठ से आए प्रतिनिधि सुशील कुमार शर्मा, संतोष कुमार गुप्ता एवं मणिशंकर शर्मा का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। गायत्री परिवार ट्रस्ट अध्यक्ष विनेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी 2026 के उपलक्ष्य में ज्योति रथ कलश को रवाना किया जायेगा। यह रथ कलश चौमूं क्षेत्र में के गांवो - गांवो और गलियों में भ्रमण करेगा। जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं, परिजनों को समयदान एवम अंशदान के लिए आगे आना चाहिए। 

वहीं जयपुर ग्रामीण के प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता एवम टोली के द्वारा चौमूं तहसील समन्वयक-  राजकुमार शर्मा एवं उप समन्वयक- मदनलाल विजयवर्गीय को नियुक्त किया गया। साथ ही पर्यावरण प्रमुख- एड. जितेंद्र सिंह बीजावत, शिक्षा प्रमुख- मालचंद बुनकर, साधना प्रमुख- रामबाबू सैन, स्वावलंबन प्रमुख- बाबूलाल जांगिड़, नशा उन्मूलन प्रमुख- भवानी सिंह, नारी जागरण प्रमुख- झमरी  दादरवाल, स्वास्थ्य प्रमुख- वैद्य बंशीधर शर्मा को नियुक्त किया गया। 

साथ ही गोष्ठी के दौरान तहसील मीडिया प्रभारी दिनेश कुमावत एवम मीडिया सहप्रभारी राजेंद्र कुमार भातरा को मनोनीत किया गया। सभी प्रमुखों को परिजनों को जोड़ने का संकल्प दिलाया गया। गोष्ठी के दौरान दिनेश खेमावाला, महेंद्र कुमार विजय, राजेंद्र सैन, विवेक कुमार गुप्ता , रमेश राजपाल आदि परिजन उपस्थित रहे।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





Post a Comment

0 Comments