आगंनबाड़ी चलों अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोरमा शर्मा के अधीन आगंनबाड़ी केंद्र इटावा और निवाणा सेक्टर के सभी केन्द्रों पर आगंनबाड़ी चलों अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया |

ये अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा | इस कार्यक्रम के अंतर्गत उपखंड अधिकारी दिलीप सिंह के द्वारा लोहरवाड़ा पंचायत में 10 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया गया | कार्यक्रम में 30 बच्चों का विदाई समारोह और 30 नये बच्चों का प्रवेशोत्सव मनाया गया |

महिलाओं की आगंन बाड़ी चलों अभियान के अंतर्गत रैली निकाली गई | बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोरमा शर्मा के द्वारा आंगनवाड़ी पर चलने वाले विभिन्न योजनाओं और मोटे अनाज के बारे में जानकारी दी गई |

इस कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी चौमूं पारूल शर्मा, महिला पर्यवेक्षक शांता सोनी, ब्लाक कोर्डिनेटर अमित खण्डेलवाल, नंदघर वेदांता सुपरवाइजर अशोक यादव, महात्मा गांधी स्कूल का समस्त स्टाफ, सभी बच्चों के माता-पिता मौजूद रहे और वहीँ इटावा सेक्टर की समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहीं | कार्यक्रम की अध्यक्षता उप सरपंच लोहरवाडा गिरधारी लाल यादव के द्वारा की गई |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments