हजारों परिजनों ने गुरुपूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ पर सामूहिक हवन में दी आहुति

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

कोटा (संस्कार सृजन) विज्ञान नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सामूहिक नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ हजारों परिजनों ने परम पूज्य गुरुदेव माँ गायत्री तपोनिष्ठ ओजस्वी पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के स्मरण एवं गुरु पूजन  द्वारा महा गायत्री मन्त्र के साथ सर्वे भवन्तु सुखिनः वसुधेव कुटुंबकम की भावना के साथ आहुति दी |

मिडिया प्रवक्ता डॉ. नयन प्रकाश गाँधी ने बताया की कोटा गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक तुलसीराम शर्मा ने यज्ञ की शुरुवात से पूर्व परम पूज्य गुरुदेव  श्रीराम शर्मा के द्वारा लिखित सद साहित्य की आज के युवा पीढ़ी ,परिवार परिजनों हेतु महत्ता बताई और कहा की वैचारिक क्रांति संयम अनुशासनित सादगीपूर्ण जीवन से ही स्वयं परिवार समाज और राष्ट्र की उन्नति हो सकती है | 

भव्य गुरु पूर्णिमा आयोजन में राम भरोस शर्मा ,देवेश शर्मा ,रघुवीर शर्मा ने यज्ञ संचालन किया एवं विभिन्न सहयोगी टीम में गायत्री परिवार के सभी सेवा भावी सदस्य मौजूद रहे | गुरुपूर्णिमा की पूर्व दिवस पर शनिवार प्रातः काल छह बजे से लगातार बारह घंटे का माँ गायत्री महामंत्र का अखंड जाप रखा गया | साथ ही भजन संध्या का आयोजन रखा गया जिसमे परम पूज्य गुरुदेव एवं माँ गायत्री पर विभिन्न आध्यात्मिक भजनो की प्रस्तुति बीस से अधिक कलाकारों द्वारा की गई |

व्यवस्थापक तुलसी राम शर्मा ने दान सेवा समिति ,भोजन समिति ,जूता स्टेण्ड समिति ,भोजन प्रसादी वितरण समिति ,भजन संध्या समिति ,कोष प्रबंधन समिति,यज्ञ हवन कुंड एवं मंदिर स्वछता ,जल सेवा समिति एवं सम्पूर्ण आयोजन समिति ,दीया टीम सेवा समिति को धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी आगंतुक परिजनों का आभार व्यक्त किया |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments