वन महोत्सव के तहत भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण ने किया पौधारोपण

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी         

जोधपुर (संस्कार सृजन) भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण ने वन महोत्सव के तहत माता का थान राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण किया। 

प्रधानाचार्य चेतन परिहार के निवेदन पर भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के कार्यालय प्रभारी डॉ. विनीत कुमार रावत तथा उद्यान प्रभारी डॉ. चंदन सिंह पुरोहित ने संस्थान साथियों के साथ मिलकर सीरस, मेहंदी, सहजन, नीम, सरेस, अडूसा, इमली, मीठा नीम आदि के पौधों का पौधारोपण किया। 

डॉ. विनीत रावत ने सघन पौधारोपण पर विचार रखते हुए बताया कि वर्तमान समय में जिस प्रकार से ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रहा है उससे निजात पाने के लिए पौधारोपण अत्यधिक आवश्यक है | डॉ चंदन सिंह पुरोहित ने पौधों के आर्थिक महत्व पर प्रकाश डाला। 

विद्यालय की उपप्रधानाचार्य कविता सोमानी तथा पीटीआई शीतल राजपुरोहित ने छात्रों को पौधारोपण में सहयोग करने एवं उनके लगातार देखभाल के लिए प्रोत्साहित किया। 

इस अवसर पर प्राध्यापक बृजेश कुमार शर्मा, प्रकाश चौहान, वरिष्ठ अध्यापक जवरी लाल देवड़ा, सरोज चौधरी, परिरक्षण सह गार्डन ओवरसीयर भोमाराम, वरिष्ठ पुस्तकालय व सूचना सहायक जगदीश यादव, गार्डनर खेमराज, गणपत लाल सहित विभिन्न छात्र-छात्राओं ने उत्साह से पौधारोपण में सहयोग किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments