अजंता वर्ल्ड सेकेंडरी स्कूल में हुआ योग उत्सव का आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) पूरे विश्व में आज दसवां योग दिवस मनाया जा रहा है | योग संगीत की तरह है यह शरीर में लय, मन में धुन और आत्मा में सुंदरता जगाता है | इसी उद्देश्य को लेकर आज चौमूं शहर के गिरिराज नगर स्थित अजंता वर्ल्ड सेकेंडरी स्कूल में योग दिवस का आयोजन किया गया |

योगाचार्य हरिओम महाराज ने उपस्थित विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ को विभिन्न योग क्रियाएं करवाई और उनके लाभ बताए | सभी लोगों ने पूरी तन्मयता से योग क्रियाओं को पूर्ण किया |

अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य ने कहा कि ज्ञान और योग के कारण ही हमारा देश भारत विश्व गुरु कहलाता है | हमें रोजाना योग करना चाहिए | जिससे मन शांत और शरीर चुस्त रह सके |

संस्कृत विभाग अजमेर के संभागीय शिक्षा अधिकारी मुरारी लाल राव ने कहा कि "योग कर्मसु कौशलम्" यानी योग से काम में कुशलता आती है | मैंने मेरी जिंदगी में कई योग उत्सव अटेंड किए हैं, लेकिन इस स्कूल में जिस प्रकार से योग क्रियाएं आयोजित की गई वह काबिले तारीफ हैं |
85 वर्षीय तीजा देवी योग करते हुए  

स्कूल डायरेक्टर डॉ. मालीराम यादव और प्रिंसिपल संगीता तिवाडी ने बताया कि स्कूल द्वारा लगातार नवाचार किए जा रहे हैं जिससे बच्चे, अभिभावक और स्टाफ स्कूल में सहजता अनुभव कर सकें | अभी पिछले महीने ही बड़े स्तर पर मदर्स डे क आयोजन किया गया था जिसे लोगों ने बहुत सराहा था | भारत के ऋषि मुनियों ने इस संसार को योग भेंट किया गया है | योग करने वाला हमेशा निरोग रहता है, इसलिए सभी से गुजारिश है की योग को अपनी जीवन शैली में अपनाएँ और प्रतिदिन योग करें |

योग उत्सव में पहुंची 85 वर्षीय महिला :- 

योग उत्सव में पहुंची 85 वर्षीय तीजा देवी ने बताया कि मैं आज भी प्रतिदिन योग करती हूं और युवाओं जैसी फुर्ती आज भी मेरे शरीर में है | पहले के जमाने में खूब मेहनत की है | उपस्थित सभी लोग उनकी फुर्ती को देखकर आश्चर्य चकित रह गए |

इस दौरान अभिभावक बंशीधर यादव, अनुराग शर्मा, राजकुमारी, स्कूल स्टाफ ललित सैनी, राकेश कुमार मीणा ,राजेश जांगिड़ ,मदन लाल यादव, अन्नु गोस्वामी, मंजू सैनी, पूजा शर्मा, रेखा अग्रवाल, इंद्रा शर्मा, माया बागोरिया ,मोनिका बागोरिया, प्रियंका यादव, रचना बागोरिया आदि लोग मौजूद रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments