अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण में योगा समारोह का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण में योगा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना एवं माल्यार्पण करके की गई।

कार्यालय अध्यक्ष डॉ. एस. एल. मीना के द्वारा सन टू ह्यूमन फाउंडेशन के योग प्रशिक्षक राकेश गर्ग तथा उनकी टीम का स्वागत अभिनंदन किया। योग प्रशिक्षक राकेश गर्ग के द्वारा विधिवत योग, प्राणायाम तथा नाभि झटका प्रयोग करवाया गया। जिसके तहत सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम तथा संपूर्ण शरीर को ऊर्जा देने वाले आसन और प्रयोग करवाए गए। 

उन्होंने बताया कि शरीर ब्रह्मांड से जुड़ा हुआ है और इसके जुड़ाव को मजबूत करने वाली योग क्रियाएं की जाए तो शरीर, मन और मस्तिष्क बहुत मजबूत, सशक्त और सहज हो जाता है। जिससे जीवन में शारीरिक तथा मानसिक परेशानियां खत्म हो जाती है। 

कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ विनीत कुमार रावत ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग स्वस्थ जीवन जीने का आधार है साथ ही योगा टीम तथा समस्त अधिकारियों एवम कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। 

वैज्ञानिक ‘ई’ डॉ पुष्पा कुमारी ने बताया कि जीवन को सहज और स्वस्थ रखने के लिए अनवरत योग क्रियाएं करना आवश्यक है साथ ही इसकी निरंतरता को बनाए रखने के लिए सामूहिक रूप से मिलकर योगा करने के लिए प्रेरित किया। प्रासी राय ने गायत्री मंत्र का जाप किया। जगदीश यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments