सेव अवर सिटी संस्था ने शुरू की आपणी बावड़ी पुरातत्व और जल संरक्षण की अनूठी पहल

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) विरासत और संस्कृति समाज की आत्मा हैं, जो अतीत और भविष्य के बीच एक सेतु का काम करती हैं। सेव अवर सिटी संस्था ने अपने मिशन- "अतीत को संरक्षित करना, भविष्य को समृद्ध बनाना" के अनुरूप, भारतीय वास्तुशिल्प के अद्वितीय चमत्कार 'बावड़ी' के ऐतिहासिक महत्व और जल संरक्षण की तत्काल आवश्यकता को पहचानते हुए, एक व्यापक परियोजना- "आपणी बावड़ी" के माध्यम से इन बावड़ियों को पुनर्स्थापित और पुनर्जीवित करने की यात्रा शुरू की है, जो जल संरक्षण, स्थिरता और विरासत संरक्षण को एकीकृत करती है।

सेव आवर सिटी संस्था की चेयरमैन अनु सोगानी ने बताया कि इस परियोजना के तहत, संस्था द्वारा बीलवा ग्राम पंचायत स्थित प्रहलादपुरा गाँव की 500 साल पुरानी बावड़ी के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया गया है। योजना के प्रथम चरण में, ग्रामवासियों के सहयोग से श्रमदान करके बावड़ी की सफाई का काम किया गया तत्पश्चात शहर की विशिष्ट हस्तियों एवं 200 से अधिक ग्रामीणों की मौजूदगी में बावड़ी स्थित बालाजी मंदिर में महा आरती का आयोजन करके जीर्णोद्धार कार्य का शुभारम्भ किया गया। 

संस्था कि सदस्य आकांक्षा मोदी ने बताया कि ये प्रतिष्ठित संरचनाएं भारत की वास्तुशिल्प प्रतिभा और ऐतिहासिक महत्व का प्रतीक हैं, किन्तु तेजी से हो रहे शहरीकरण, बदलती जीवनशैली और घटती पारंपरिक जल प्रबंधन प्रथाओं ने इन अमूल्य विरासत संपत्तियों के अस्तित्व पर खतरा पैदा कर दिया है। 

सेव आवर सिटी के ट्रस्टी तुषार सोगानी के अनुसार प्रह्लादपुरा बावड़ी का जीर्णोद्धार हमारी साझा विरासत को संरक्षित करने, सांस्कृतिक विविधता का पोषण करने और सतत विकास को बढ़ावा देने में सहयोगात्मक प्रयासों की शक्ति के प्रमाण के रूप में खड़ा होगा। संस्था शहरवासियों को इस परिवर्तनकारी प्रयास में हमारे साथ शामिल होने के लिए आमंत्रित करती है कि आईये हमारे इस प्रयास का हिस्सा बन कर एक उज्जवल कल के लिए अतीत को संरक्षित करें।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments