नीट परीक्षा परिणाम में समित सैनी की फर्स्ट रैंक आने पर निकाली रैली, न्यू शाईन स्कूल ने किया सम्मान

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) नीट का परीक्षा परिणाम चौमूं तहसील के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी लाया है | चौमूं तहसील के महार कला ग्राम निवासी समित कुमार सैनी पुत्र महेंद्र सैनी ने 720 में से 720 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया में फर्स्ट रैंक प्राप्त की है | परिवार वालों ने पूरे ग्राम में डीजे की धुनों पर नाचते गाते रैली निकालकर ख़ुशी का इजहार किया | जमकर आतिशबाज़ी भी की गयी |

जानकारी के लिए आपको बता दें कि समित सैनी चौमूं शहर के रींगस रोड इंदौरा कॉलोनी स्थित न्यू शाईन इंटरनेशनल स्कूल का स्टूडेंट है | समित सैनी के घर पर खुशी का माहौल है | लोग घर पर बधाईयां देने के लिए पहुंच रहे हैं | साथ ही मोबाइल पर भी बधाईयां देने वालों का ताँता लगा हुआ है |

वहीं न्यू शाईन इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर रामकरण इन्दोरा, सचिव राहुल सैनी और स्टाफ, सत्यनारायण गंगवाल, अशोक मीणा, रतन यादव ने समित का माला,साफा और मिठाई खिलाकर सम्मान किया |

इस दौरान बोदुराम मालेरिया, गोवर्धन लाल, मदनलाल मालेरिया, बाबूलाल मालेरिया, ओम प्रकाश मालेरिया ,मनोज कुमार, महेंद्र मालेरिया ,प्रवीण मालेरिया, सुरेंद्र मालेरिया, किशोर मालेरिया, प्रकाश मालेरिया, सोनी देवी, प्रेम देवी, मंजू सैनी, सावित्री सैनी, मुस्कान सैनी, आशा सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments