विश्व पर्यावरण दिवस पर राजस्थान थांग ता संघ ने 101 परिंडे बाँटे

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

झुंझनू (संस्कार सृजन) गर्मी में परिंडे लगाओ परिंदा बचाओ' की अनोखी मुहिम के साथ राजस्थान थांग ता संघ के साथ अंशधरा हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन के युवाओ द्वारा सराहनीय कदम उठाया है | राजस्थान थांग ता संघ व अंशधरा हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन के द्वारा झुंझनू के गांव बगड़ की स्पोर्ट जोन अकादमी से प्रारंभ किया | 

संघ के उम्मेद सिंह शेखावत ने बताया कि पेड़ों पर मिट्टी के बर्तन में परिंदों के लिए दाना-पानी मिट्टी रखा जाता है | इसका उद्देश्य है कि गर्मी की वजह से किसी भी पक्षी की भूख-प्यास से मौत नहीं हो | गर्मी में जल को अमृत के समान माना जाता है | मनुष्य को प्यास लगती है, तो वो कहीं भी अपनी प्यास बुझा लेता है लेकिन, बेजुबान परिंदो के लिए गर्मी से निजात पाना काफी मुश्किल होता है | इसको देखते हुए राजस्थान थांग ता व अंशधरा हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन की युवा टीम ने सराहनीय कदम उठाया है | "परिंडे लगाओ परिंदा बचाओ’ नारे के द्वारा शहर से लेकर गांवों तक जाकर पेड़ों पर मिट्टी के बर्तन में परिंदों के लिए दाना-पानी मिट्टी रखा जाता है | 

आज पर्यावरण दिवस के मौके पर पेड़ों पर 101 मिट्टी के बर्तनों में पानी व दाना भर कर लटकाया गया | संघ के उमेद सिंह शेखावत और बृजराज सिंह शेखावत ने बताया कि गर्मियों में परिंदों का अस्तिव खतरे में पड़ जाता है, क्योंकि तेज धूप के कारण कई पक्षियों की पानी की कमी के कारण मौत हो जाती है | हम अपने थोड़े से प्रयास से घरों के आस-पास उड़ने वाले चिड़ियों की प्यास बुझाकर उनकी जिंदगी को बचा सकते हैं | राजस्थान थांग ता संघ की इस मुहिम की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं | 

इस मौके पर राजस्थान थांग ता संघ के संदीप धरतरवाल,डॉ. प्रवीण कालेर , राकेश सैनी , अनिल बागोरिया , अरविंद , रिंकू सैनी , कोमल कंवर और अजय सिंह शेखावत उपस्थित रहे ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments