विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री राधा गोविंद राजकीय महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान में निभायी भागीदारी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री राधा गोविंद राजकीय महाविद्यालय कंवरनगर, ब्रह्मपुरी जयपुर, द्वारा नगर निगम हेरिटेज, जयपुर के सौजन्य से नाहरगढ़ क्षेत्र में आयोजित स्वच्छता अभियान में भागीदारी की गई। 

इस अवसर पर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं द्वारा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुमन भाटिया, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विवेक कुमार चूलेट, संगीता कुमारी, सुबिता चौधरी के मार्गदर्शन में उत्साहपूर्वक श्रमदान व स्वच्छता कार्यक्रम में भागीदारी की गई। 

इसके पश्चात महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस हेतु महाविद्यालय की सामाजिक  भागीदारी पहल के अंतर्गत ग्रीन रूट फाउंडेशन कैंपेन टीम को महाविद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया था। ग्रीन रूट फाउंडेशन कैंपेन टीम द्वारा 10 नीम के पेड़ एवं उनकी सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड भी प्रदान किए गए। महाविद्यालय द्वारा ग्रीन रूट फाउंडेशन टीम द्वारा वृक्षारोपण जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत इस प्रकार की पहल का स्वागत किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिष्ठित नागरिकों, अभिभावकों एवं प्रवेश के इच्छुक नवीन विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।

एल्युमिनी सेल के महाविद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं द्वारा भी इस कार्यक्रम में शिरकत की गई और वृक्षारोपण किया गया। इस क्रम में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अजय महावर द्वारा भी पौधारोपण हेतु पौधे उपलब्ध करवाए गए। प्राचार्य डॉ. सुमन भाटिया ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्लास्टिक के कैरी बैग के स्थान पर वैकल्पिक रूप से कपड़े के बने थैलों का उपयोग करने के लिए विद्यार्थियों का आह्वान किया। उसके पश्चात महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुमन भाटिया, डॉ. नीलम शर्मा, डॉ. स्नेह शर्मा, डॉ. विनोद बैरवा, डॉ. अजीत चौधरी एवं अजय कुमार जाखड़ द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को कपड़े के कैरी बैग वितरित किए गए।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments