महाराणा प्रताप जयन्ती के अवसर पर बेजुबान परिन्दों की सेवार्थ लगाये परिण्डे

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) श्री कल्याण फाउण्डेशन, प्रताप नगर, जयपुर और महाराणा प्रताप जनविकास समिति ब्लॉक 268, सेक्टर-26 प्रताप नगर, जयपुर के पदाधिकारियों के संयुक्त तत्वावधान में आज महाराणा प्रताप जयन्ती के अवसर पर बेजुबान पक्षियों को पीने के पानी की समुचित व्यवस्था करने के परोपकारी ध्येय और जीवों के प्रति मानवीय प्रेम को बनाये रखने की अनुकरणीय पहल ‘‘एक सण्डे बेजुबान पक्षियों के नाम’’ की कडी में पिछले एक माह से अधिक समय से चले आ रहे अभियान की निरन्तरता में आज एक बार फिर रविवार का दिन इन बेजुबान परिन्दों के नाम करते हुये उनके शरणास्थली स्थानों पर परिण्डे लगा कर दाना-पानी की व्यवस्था करवायी गयी।


श्री कल्याण फाउण्डेशन के संस्थापक श्याम बिहारी शर्मा ने बतलाया कि श्री कल्याण फाउण्डेशन, प्रताप नगर, जयपुर द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी और समाजसेवी कार्यक्रमों में शामिल इन वेजुबान पशु-पक्षियों के सेवार्थ कार्य की निरन्तरता में आज महाराणा प्रताप जयन्ती के शुभ अवसर पर महाराणा प्रताप के जीवन आदर्शों में सम्मिलित उनके पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम और सच्ची सेवाभावना को आमजन में जागृत करने के उद्देश्य से ज्येष्ठ माह में पड़ रही जानलेवा गर्मी में बेचारे बेजुबान प्राणियों को अपनी प्यास बुझाने के लिए इधर से उधर भटकते इन बेजुबान जीवों को उनके आश्रयस्थलों तथा सार्वजनिक पार्कां में लगे हुये पेड-पौधों एवं चुग्गा स्थलों एवं सैक्टर-26 के प्रेम मन्दिर रोड़ पर लगे हुये पेड़ों पर लगभग 100 से अधिक परिण्डों लगाये गये तथा आसपास रहने वाले कॉलोनिवासियों को निःशुल्क परिण्डों का वितरण किया गया। 

आज के इस परिण्डे अभियान के संयोजक भगवान सिंह ने बताया कि श्री कल्याण फाउण्डेशन, प्रताप नगर, जयपुर द्वारा पिछले एक महिने से प्रत्येक रविवार के दिन चलाये जा रहे इस परिण्डे अभियान को आज ब्लॉक 268 में स्थित सार्वजनिक पार्क में आयोजित किया गया। परिण्डे अभियान की शुरूआत में श्री कल्याण फाण्डेशन द्वारा उपलब्ध करवाये गये इन परिण्ड़ों में विकास समिति के सक्रिय सदस्यों ने तार बांध कर उनको पेड़ों में सुरक्षात्मक तरीके से बांधने के लिए तैयार किया। 

अभियान में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे शंकर लाल शर्मा (अध्यक्ष श्योपुर ग्राम सहकारी समिति, सांगानेर), श्याम बिहारी शर्मा,देवी सिंह गुप्ता एवं अन्य सभी गणमान्य सदस्यों का स्वागत सत्कार किया गया। उनके साथ महाराणा प्रताप जनविकास समिति के पदाधिकारियों में शामिल रविन्द्र, महेश शर्मा, मदन मिश्रा, राजेन्द्र, श्याम सुन्दर, विजय गुर्जर और मन्दिर के पुजारी ने भी अतिथिगणों का स्वागत कर अभियान की शुरूआत करवायी। 

अभियान के शुरूआत में शंकर लाल शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सब लोगों को महाराणा प्रताप की जीवनी से प्रेरणा लेना चाहिये कि किस प्रकार उन्होंने अपने चेतक घोड़े को अपने बेटों से भी अधिक लाड़ और प्यार से पाला जिसकी बदौलत ही चैतक ने अपने स्वामी के प्राणों की रक्षार्थ स्वयं घायल होने के बावजूद भी नदी को पार करने के लिए लम्बी छलांग लगाते हुये अपने स्वामी की जान बचाने के बाद ही अपने प्राण त्यागे। उसी प्रकार हमें इन बेजुबान पक्षियों के जीवन की रक्षार्थ इनको भोजन-पानी की व्यवस्था हेतु इन परिण्डों में नियमित रूप से दाना-पानी डालने का आह्वान किया जिसका उपस्थित लोगों द्वारा बढ़े ही गर्मजोशी के साथ महाराणा प्रताप के अमर रहे के जयकारे लगाते हुये इन परिण्डों की देखभाल करने का वचन दिया। इसके बाद सभी लोगों ने बारी-बारी से इन परिण्डों को एक-एक करके पेड़ों में सुरक्षात्मक तरीके से बांध कर उनमें पानी भरा गया। कुछ परिण्डों में पक्षियों को चुगने के लिए दाना भी डाला गया। पार्क में बने हुये चुग्गा स्थल पर दाना-चुगते हुये पक्षियों को देख कर ऐसा आभास हुआ कि ये परिन्दे मन-ही-मन में सोच रहे है कि चलो आज इस गर्मी के मौसम में हमें पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पडेगा और जैसे ही लोगों ने परिण्डे लगाये तो उनके आसपास के कई कबूतर इन परिण्डों में भरे पानी से अपनी प्यास बुझाने भी लगे। जिसे देख का उपस्थित लोगों ने वास्तव में इस गर्मी के मौसम में इन बेजुवान परिन्दों की पीड़ा को महसूस किया। 

आज के इस अभियान के अन्तर्गत 268 ब्लॉक के सार्वजनिक पार्क तथा सेक्टर-26 स्थित प्रेम मन्दिर रोड़ के डिवाईर पर लगे पेड़ों में भी परिण्डे बंधवाये गये। इसके साथ ही वहाँ पर पहले से लगे हुये परिण्डों की सफाई कर उनमें स्वच्छ जल भरा गया। प्रेम मन्दिर पधारने वाले सभी आगन्तुकों ने भी इस निस्वार्थ सेवाभावी कार्य में बढ़े ही उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अन्त में मदन पाल जादौन, अध्यक्ष, महाराणा प्रताप जनविकास समिति द्वारा आज के इस परिण्डे अभियान में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करने वाले श्री कल्याण फाउण्डेशन के सभी पदाधिकारीगणों और महाराणा प्रताप जनसेवा विकास समिति के सक्रिय सदस्यगणों और सेवाभावी कॉलानीनिवासियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये आभार प्रकट किया गया। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments