महाराणा प्रताप जयंती की पूर्व संध्या पर प्रताप सेना ने आयोजित किया भव्य सम्मान समारोह

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती की पूर्व संध्या पर प्रताप सेना द्वारा गुलाबी नगर जयपुर के शास्त्री नगर स्थित साइंस पार्क ऑडिटोरियम में कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति का सम्मान किया गया |




सर्वप्रथम महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष सभी अतिथियों ने माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की | प्रताप सेना के संस्थापक अध्यक्ष दशरथ सिंह पंवार ने बताया कि समारोह में जयपुर हेरीटेज महापौर मुनेश गुर्जर, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री रणजीत सिंह सोडाला और सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में जितेंद्र सिंह जादौन उर्फ जोजो ने महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का आह्वान किया | सभी ने उनकी वीरता और धीरता की प्रशंसा की,क्योंकि प्रताप ने लाखों कष्ट सहकर भी अकबर की दासता स्वीकार नहीं की थी |


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा और महासचिव महेश सोलंकी ने बताया कि समारोह के दौरान प्रताप सेना के कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति को प्रताप सेना का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया | सभी अतिथियों को तिलक लगाकर, दुपट्टा पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया |



सम्मान समारोह में राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेश पंवार, कोषाध्यक्ष विजय महाकाल, वरिष्ठ सचिव प्रकाश चौधरी गुढा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव सोनी, संगठन महामंत्री पवन सिंह नेवरी, खेल मंत्री सतीश वर्मा, सांस्कृतिक मंत्री नागेश शर्मा, प्रचार मंत्री कीर्ति तोषनीवाल, प्रवीण मैढ़ क्षत्रिय सोनी, राहुल धानका,तन्नु मिश्रा,आशा शर्मा,विजेता सिंह, अनीता मीना, मीना सोलंकी,आकांक्षा सिंह,हीना कँवर,नोखे लाल महतो, संजय मिश्रा, मनोज शर्मा, सुरेश सैनी,चन्दन रावत,रामाशीश प्रजापति सहित सैकड़ो की संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे मौजूद रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments