जालौर में ओड़ समाज ने धूमधाम से मनाई भागीरथ जयंती

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जालौर (संस्कार सृजन) जालौर शहर में ओड़ समाज के द्वारा ओड़ों की बस्ती में महादेव जी मंदिर सुन्देला तालाब की पाल जालोर मुख्यालय पर पहली बार भागीरथ जयंती के दिन शुभ अवसर पर गंगा मैया को पृथ्वी पर लाने वाले महान तपस्वी महाराजा भागीरथ की जयंती अपार श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाई गई। 

इस दौरान वक्ताओं ने महाराजा भगीरथ के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते कहा कि हमें मानव जगत के कल्याण कारी के आदर्श उनके बताए मार्ग पर चल प्रेरणा लेनी चाहिए। भागीरथ जयंती को लेकर महादेव जी मंदिर के प्रांगण में सजे पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में सवेरे 10 बजे किया गया तथा महाराजा भागीरथ की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया गया।  

सवेरे सुबह 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए राजस्थान विधानसभा मुख्य सचेतक व विधायक जोगेश्वर गर्ग व वर्तमान जालोर - सिरोही, सांचौर सांसद लुंबाराम चौधरी उपस्थित रहे। वही विशिष्ठ अतिथि के नाते भाजपा नगर अध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश सोलंकी, नगर परिषद उपसभापति अम्बालाल व्यास, ओबीसी मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी, रतन सुथार, राजेन्द्र टाक, पार्षद दिनेश बारोट, एडवोकेट भुरसिंह देवकी, एडवोकेट ओमप्रकाश, एडवोकेट संजय बोराणा, मौजूद रहे। 

विधायक गर्ग ने कहा कि महाराजा भागीरथ ने अपने पुरखों की आत्मा शांति व मानवता के कल्याण के लिए कड़ी तपस्या करके माता गंगा को पृथ्वी पर अवतरित किया। जालौर - सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि आज जो महापुरुषों की भागीरथ जयंती मना रहे हैं ‌। यह अपने आप में एक बहुत ही बड़ी जयंती है । इस अवसर पर सबका मैं धन्यवाद व्यक्त करते हुए। और समाज के अध्यक्ष और पूरी टीम का धन्यवाद व्यक्त करते हुए। 

ओड समाज को महाराज भगीरथ के वंश पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए भी प्रेरित किया। ओड समाज द्वारा बाबा भगीरथ महाराज उन्होंने कठोर तपस्या करते हुए शरीर का त्याग किया। यहां गर्व की बात है। कड़ी तपस्या करते महाराज भगीरथ के द्वारा इस धरती पर गंगा लाई गई अथवा ओड समाज धरती पर गंगा लाने वाले महर्षि भगीरथ महाराज को अपना पूर्वज माना जाता है। महर्षि भागीरथ मानव माता का कल्याण करने वाले महापुरुष थे जिनके प्रयास से गंगा माता धरती पर अवतरित हुई। यदि भागीरथ महाराज नहीं होते तो गंगा माता स्वर्ग से उतरकर नहीं आती जो आज भी मोक्षदायिनी कहलाती हैं। 

महर्षि भागीरथ की जयंती पर सभी को समाज के कल्याण और विकास में अपनी पूर्ण भागीदारी देने का प्रण लेना चाहिए और बताया कि और समाज बहुत ही पिछला वर्गों में आता है। जो कि उनकी जनसंख्या बहुत ही कम है परंतु आप इसे आप कम संख्या में नहीं गिनें यहां हमारे बहुत अधिक संख्या में अपने आप में समझता हूं जितनी ज्यादा संख्या होगी ज्यादा भागों में बांटा जाती है । अपने आप कमजोर नहीं समझना है आपके लिए हमेशा तत्पर रहूंगा और आप सभी को भी भागीरथ बनाकर काम करना है । अंतिम शब्दों में कहा कि गंगा मैया की जय हो , भागीरथ महाराज की जय हो |

कार्यक्रम के ओड़ समाज संस्था संगठन के जिलाध्यक्ष अर्जुन राम ओड़ ने बताया कि महाराज भगीरथ पर प्रकाश डालते कहा कि मानव कल्याण के लिए उन्होंने कड़ी तपस्या कर गंगा को धरती पर अवतरित किया मानव उनका ऋणी रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उगम सिंह राठौड़ ओड और श्रवण कुमार ओड ने तथा संचालन मुकेश राठौड़ ओड ने किया। 

इस मौके पर ओड़ युवा अध्यक्ष रूप सिंह, मुकेश राठौड़ ओड, जसवंत ओड, महेंद्र ओड, दूर्गश राठौड़ ओड, अनिल राठोड़ ओड, शैतान सिंह ओड, कपिल राठौड़ ओड, राधेश्याम ओड, विनोद राठौड़ ओड, कालु ओड, समाज के अन्य लोगों और महिलाओं सहित मौजूद रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments