राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमूं में धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के मोरीजा रोड स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोवर रेंजर के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया तथा व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया।

प्राचार्य राजेंद्र कुमार छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि योग हमें शारीरिक से स्वस्थ मानसिक रूप से सतर्क और आध्यात्मिक रूप से जागरूक रहने में मदद करता है। हम सभी को इसे नियमित रूप से करना चाहिए।

व्याख्यान माला में मुख्यवक्ता के रूप में बोलते हुए शिव सैनी ने बताया कि योग हमारे स्वास्थ्य और संतुलित जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह हमारे विचारों एवं भावनाओं को नियंत्रित करना सीखता है। साथ ही स्ट्रेस टेंशन और डिप्रेशन को कम करने में सहायक होता है। 

इससे पूर्व शिव सैनी ने छात्राओं को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, प्राणायाम आदि विभिन्न आसनों का योगाभ्यास कराया।  इस अवसर पर डॉ उमेश कुमार, बाबूलाल यादव, श्रीराम डूडी, द्वारका प्रसाद पंचोली, भूरामल कुमावत, प्रहलाद यादव, मुन्ना लाल यादव व छात्राओं ने भाग लिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments