बाबा अमरनाथ कावडिया संघ की आयोजित हुई बैठक, अबकी बार 2100 कावड़िया लाएंगे कावड़

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) बाबा अमरनाथ कावड़िया संघ चौमू के तत्वावधान में आयोजित होने वाली दशम कावड़ यात्रा को लेकर बैठक शहर के चौपड़ स्थित श्रीराम रघुनाथजी मंदिर में आयोजित हुई। बैठक में इस वर्ष दशम कावड़ यात्रा 11 अगस्त 2024 व 12 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी। 

प्रतिवर्ष श्री मालेश्वर नाथ मंदिर महार कला से पवित्र जल कावड़ियों द्वारा लाकर चौमूं के अलग अलग शिवालयों में जलाभिषेक किया जाता है। इस वर्ष शहर के धनजी की गली ब्रह्मपुरी बाजार स्थित श्री जागेश्वर नाथ मंदिर में कांवड़ियों द्वारा लाए गए अभिमंत्रित जल से जलाभिषेक किया जाएगा। नवम कावड़ यात्रा के अध्यक्ष कुमार गौरव सैनी ने कावड़ यात्रा वर्ष 2023 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया तथा भामाशाहों द्वारा किए गए योगदान पर आभार व्यक्त किया। 

इस दौरान दशम कावड़ यात्रा के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से रमेश देवंदा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी प्रकार महामंत्री सिद्धांत जैन, उपाध्यक्ष पिंटू अग्रवाल, पूनम शर्मा, मंत्री अशोक पारीक, कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रचार प्रमुख दीपक सैनी, कावड़ प्रमुख पिंटू तंबाकू वाले, व्यवस्था प्रमुख मृत्युंजय आत्रेय, केदार छिपा, भोजन व्यवस्था प्रमुख हरिहर शर्मा चौबे, कमलेश सैनी, गौरी शंकर छिपा, राजेंद्र गुलिया, मार्ग प्रमुख श्याम विजय शर्मा, महिला व्यवस्था प्रमुख प्रमोद गोयल, गौरी शंकर छिपा, मीडिया प्रभारी पंकज बागड़ा, छायांकन प्रमुख निखिल तिवारी, आईडी कार्ड प्रमुख जितेंद्र सैनी, विक्की शर्मा, यात्रा प्रारंभ स्थल प्रमुख चीनू खांडल, धर्मेंद्र अग्रवाल, यात्रा समापन स्थल प्रमुख श्याम भातरा, गोलू भातरा, विधि प्रमुख प्रदीप शर्मा, मंदिर सजावट प्रमुख अविनाश सैनी, कमलेश सैनी, वाहन व्यवस्था प्रमुख अशोक कुमावत, स्वागत समिति प्रमुख सुरेश गोदारा, अर्जुन यादव, आलोक जांगिड़, सूर्य कुमावत, राजेंद्र गुलिया, मार्ग प्रमुख बिट्टू सेन, बजरंग भातरा, पूजन सामग्री प्रमुख राधा वल्लभ, आशीष तांबी को मनोनीत किया गया। 

इस वर्ष संपूर्ण कार्यकारिणी ने 2100 कावड़ यात्रियों की भव्य कावड़ यात्रा निकाले जाने का संकल्प लिया। मीटिंग में बाबा अमरनाथ कावडिया संघ के मार्गदर्शक ज्योतिषाचार्य पंडित महेश शास्त्री, संरक्षक अशोक रेवड़का, प्रमोद गोयल, तुषार सैनी, हेमराज शर्मा आदि उपस्थित रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






Post a Comment

0 Comments