वीएमडब्लू टीम फाउंडेशन ने किया पौधारोपण

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले भर में सामाजिक संगठनो व शिक्षण संस्थानों की ओर से पौधरोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर सभी को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रोत्साहित किया गया। संस्थाओं के सदस्यों ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का आह्वान किया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर वीएमडब्लू टीम फाउंडेशन ने मालवीय नगर स्थित पार्क में पौधरोपण अभियान चलाया। एपेक्स हॉस्पिटल के रेडियोलोजी विभाग के अधीक्षक आनंद उपाध्याय ने पौध रोपकर अभियान की शुरुआत की। सभी ने सार्वजनिक स्थानों पर 10 फलदार व 15 छायादार पौधे रोपे। 

वीएमडब्लू टीम फ़ाउंडेशन के संचालक मधुलेश पाण्डेय का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर हमारी टीम हमेशा से ही कुछ ना कुछ कदम उठाए हैं। हम विश्व पर्यावरण संरक्षण को लेकर चिंतित हैं। एक दिन विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ही कुछ पेड़ लगाकर या सफाई करके हम इतिश्री नहीं करते हैं और ना ही और भी लोगो को करना चाहिए, बल्कि इसे एक कर्तव्य के रूप में अपनी रोजमर्रा जीवन शैली में अपनाना चाहिए।

रजत शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार शरीर को पोषण के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता होती है। पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते हैं और हमें शुद्ध प्राणदायिनी वायु देते हैं। इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पेड़-पौधे लगाने के बाद उनका संरक्षण करना भी बहुत अनिवार्य है।

अरुण गोस्वामी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत पौधों की जानकारी और उनके महत्व पर चर्चा से हुई। विशेषज्ञों ने पौधों की सही तरीके से देखभाल और उन्हें संरक्षित करने के तरीकों पर प्रकाश डाला। समीर ने कहा कि इस कार्यक्रम ने स्थानीय समुदाय के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और आगे भी ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की प्रतिबद्धता जताई।

संगीत मोटा ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। इनसे पृथ्वी पर ऋतु चक्र बना रहता है। ऋतु चक्र को संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना अनिवार्य है। हमें पौधे का पेड़ बनने तक बच्चों की तरह संरक्षण करना चाहिए। पौधा पेड़ बनकर हमें फल देता है। वहीं एक पेड़ सैकड़ों जिंदगियां बचाने में सक्षम होता है।

अंत मे टीम के सदस्य रोहित यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल पौधे लगाना नहीं है, बल्कि उन्हें संरक्षित करना और उनकी देखभाल करना भी है। हम सभी को मिलकर पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रयास करना चाहिए। नवल किशोर ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अभियान मे पंकज डंगोरीया, राहुल शर्मा, नवीन कुमार, कुणाल कश्यप, सुरेश गुर्जर, निकिता वर्मा, रानु वर्मा, सागर शर्मा, करण गुर्जर, मुनेश सैनी, अजय कुमार, काजल शर्मा, गौरव शर्मा, पूजा, भारती, निया मोटा आदि उपस्थित रहे ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments