अहिल्याबाई होल्कर की 299वीं जयंती : पाल बघेल गडरिया समाज ने धूमधाम से मनाई जयंती

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) पाल बघेल गडरिया समाज विकास समिति जयपुर द्वारा पिंक सिटी प्रेस क्लब में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 299 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी |


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर निगम जयपुर हेरिटेज की महापौर मुनेश गुर्जर ने अहिल्याबाई होल्कर के चित्र के समक्ष दीप प्रजज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की और कहा कि अहिल्याबाई होल्कर एक साहसी महिला थी और जनता में न्याय के लिए जानी जाती थी |

कार्यक्रम संयोजक अमर सिंह बघेल ने बताया कि समारोह के दौरान पांचवीं,आठवीं, दसवीं, बारहवीं बोर्ड और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के विद्यार्थियों का दुपट्टा, माला और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया | साथ ही समाज के वरिष्ठजनों का भी सम्मान किया गया |

कार्यक्रम में उपस्थित सभी मंचस्थ अतिथियों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा की हम सभी अहिल्याबाई के पद चिन्हों पर चलने का काम करेंगे तो समाज एकजुट होगा और नई ऊंचाइयों को छूएगा | विशिष्ट अतिथि नारायण लाल गाडरी भीलवाड़ा ने भी समाज को एकजुट होने की बात कही |

सभी समाज जनों ने कार्यक्रम संयोजक अमर सिंह बघेल और उनकी टीम की प्रशंसा की जिससे इतना शानदार कार्यक्रम आयोजित हो सका | अंत में जयपुर अध्यक्ष रतन सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया | मंच का संचालन कोमल सिंह ने किया |

इस दौरान महामंत्री लाखन सिंह बघेल, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह बघेल सहित समाज के पदाधिकारी ,महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments