फिल्म मुंज्या का पहला गाना तरस हुआ रिलीज, शरवरी वाघ के सिजलिंग डांस मूव्स ने फैंस को किया घायल

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

मुंबई (संस्कार सृजन) आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी शरवरी वाघ और सत्यराज स्टारर फिल्म मुंज्या का पहला गाना तरस आज मेकर्स ने जारी कर दिया है। इस गाने में एक्ट्रेस के जबरदस्त डांस मूव्स देखने को मिल रहे हैं। फैंस को भी यह गाना और एक्ट्रेस का डांस काफी पसंद आ रहा है।


रोमांस, एक्शन, थ्रिलर के साथ-साथ लोगों को हॉरर मूवी भी काफी पसंद आती है। इसी साल रिलीज हुई अजय देवगन और आर माधवन स्टारर सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 'शैतान' को लोगों ने काफी प्यार दिया और यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। अब इसके बाद एक और हॉरर कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।

आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी इस मूवी का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब मेकर्स ने इसकी एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए फिल्म का पहला गाना 'तरस' जारी कर दिया है, जिसमें शरवरी वाघ जबरदस्त ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं।

इस सिंगर ने दी गाने को आवाज :-

'मुंज्या' का तरस गाना सोमवार को जारी कर दिया गया है। इस गाने में लोगों को शरवरी वाघ का बेहतरीन डांस देखने को मिल रहा है, जो उन्हें काफी पसंद भी आ रहा है। हॉरर फिल्म के पहले गाने में जैस्मीन सैंडलस और सचिन जिगर ने अपनी आवाज दी है। वहीं, इसके लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। बता दें कि शरवरी 4 साल पहले फिल्म 'बंटी और बबली 2' में दिखाई दी थीं। इसके बाद अब वह किसी मूवी में नजर आ रही हैं।

गाने पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन :-

'स्त्री' फिल्म के निर्माता 'मुंज्या' लेकर आ रहे हैं। अब 'तरस' गाने पर फैंस ने रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि न्यू दिवा क्लब में शामिल हो गई हैं। दूसरे यूजर ने लिखा शरवरी तुमने कमाल कर दिया लड़की। तीसरे यूजर ने लिखा कि लंबे समय बाद आपको देखकर अच्छा लगा।

कब रिलीज होगी फिल्म :-

फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें, तो इसमें शरवरी वाघ के साथ मोना सिंह, अभय वर्मा, और सत्यराज समेत कई स्टार्स दिखाई देने वाले हैं। यह मूवी आने वाली 7 जून को थिएटर्स में दस्तक देने के लिए तैयार है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments