अग्रवाल समाज की मजबूती व एकजुटता जरूरी-प्रदेश अध्यक्ष विष्णु भूत

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

लक्ष्मणगढ़ (संस्कार सृजन) अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन रजि.राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष विष्णु भूत ने कहा कि संगठन की मजबूती व समाज की एकजुटता जरूरी है। भूत रविवार को बूंदी के देई स्थित श्री श्याम मंदिर में अग्रवाल संगठन की प्रांतीय मीटिंग को संबोधित कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज ने विश्व में अपने कार्यकुशलता का परचम लहराया है ऐसे में समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ते रहना है। संगठन के राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश प्रभारी पवन अग्रवाल ने मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को गतिशील व क्रियाशील बनाए रखने के लिए सदस्यता अभियान को गति प्रदान करनी होगी।

 

संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को उधोग व व्यापार के साथ साथ राजनैतिक क्षेत्र में भी आगे आकर अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। 

समारोह को कोटा महिला अध्यक्ष गायत्री अग्रवाल, बूंदी जिला अध्यक्ष हरीश गुप्ता, डॉ आर राजवंशी प्रदेश महामंत्री सुनील जैन , प्रदेश महामंत्री राजेश मित्तल , रामविलास जैन ,सीकर युवा जिला अध्यक्ष संदीप बजाज प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत चूड़ीवाला आदि ने संबोधित किया। समारोह में प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष आदि मौजूद थे। मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण एवं प्रतिक चिन्ह देकर स्वागत किया गया जबकि उपस्थित कार्यकर्ताओं का प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मोमेंटो देकर उत्साहवर्धन किया गया संचालन सुनिल जैन व राजेश मित्तल ने किया |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments