श्री कल्याण फाउण्डेशन ने नौतपा की प्रचण्ड गर्मी में बेजुबान परिन्दों की सेवार्थ लगाये परिण्डे

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) श्री कल्याण फाउण्डेशन, प्रताप नगर, जयपुर और सेक्टर-16 प्रताप नगर, जयपुर के स्थानीय नागरिकगणों के संयुक्त तत्वावधान में जेष्ठ माह के नौतपा की प्रचण्ड गर्मी और हीटवेव के दौर में बेचारे बेजुबान परिन्दों को पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने के उद्देश्य से की जा रही अनुकरणीय पहल ‘‘एक सण्डे बेजुबान पक्षियों के नाम’’ की कडी में आज एक बार फिर सण्डे के दिन बेजुबान परिन्दों को उनके आश्रय स्थलों पर परिण्डे लगाये गये। 

श्री कल्याण फाउण्डेशन के संचालक श्याम बिहारी शर्मा द्वारा बतलाया कि श्री कल्याण फाउण्डेशन द्वारा चलाये जा रहे ‘‘एक सण्डे बेजुबान परिन्दों के नाम’’ अभियान के अन्तर्गत बेजुबान पक्षियों को इस प्रचण्ड गर्मी और हीटवेव के दौर में उनकी प्यास बुझाने और पानी की पर्याप्त व्यस्था करने के उद्देश्य से सार्वजनिक पार्कां में लगे हुये पेड-पौधों तथा चुग्गा-दाना स्थल तथा घरो पर परिण्डे़ लगाना निरन्तर जारी है। इसी कडी में आज सेन्ट्रल पार्क, सेक्टर-16 प्रताप नगर और ब्लॉक 164 के पार्क तथा आसपास रहने वाले निवासियों को उनके घरों पर लगाने के लिए लगभग 100 से अधिक परिण्डों का निःशुल्क वितरण किया गया। 

परिण्डे अभियान के संयोजक भगवान सिंह ने बतलाया कि पिछले कई सण्डों से चलाये जा रहे इस परिण्डे अभियान में आज सेन्ट्रल पार्क में शंकर लाल शर्मा (अध्यक्ष श्योपुर ग्राम सहकारी समिति, सांगानेर), हेमेन्त शर्मा (पार्षद प्रत्याशी वार्ड 115), एस.डी. माथुर, श्याम बिहारी शर्मा, रामफूल मीणा, रघुनन्दन शर्मा, महेश शर्मा, शशिकान्त शर्मा, प्रकाश चन्द शर्मा, गोपाल टेडवाल, मुकेश चौहान, हरिओम पंचोली और अन्य सभी गणमान्य सदस्यों का स्वागत करते हुये सर्वप्रथम परिण्डे में तार बांधकर उनको पेड़ों में सुरक्षात्मक तरीके से बांधने के लिए तैयार किया और फिर उन्हें एक-एक करके पेड़ों में बांध कर उनमें पानी भरा गया। कुछ परिण्डों में पक्षियों को चुगने के लिए दाना भी डाला गया। इसके साथ ही पार्क में प्रात भ्रमण करने वाले आगन्तुकों से इन परिण्डें में नियमित रूप से पानी भरने के लिए अनुरोध भी किया गया जिसे अधिकांश लोगों द्वारा बढ़े ही उत्साह पूर्वक स्वीकार करते हुये इन परिण्ड़ों में रोजाना एक पानी की बोतल अपने साथ लाकर भरने का आश्वासन दिया। उपस्थित जनसमुह द्वारा श्री कल्याण फाण्डेशन द्वारा चलायी जा रही अनुकरणी पहल की सरहाणा की गई। 

अभियान में सेन्ट्रल पार्क तथा ब्लॉक 164 तथा आसपास कॉलोनी के सेवाभावी निवासियों को उनके घरों के सामने लगे हुये पेड़ों में भी परिण्डे बंधवाये गये। परिण्डे अभियान में शामिल हुये सभी लोगों द्वारा बढ़ चढ़कर इस इस निस्वार्थ सेवाभावी कार्य में भाग लिया गया जिसमें छोटे बच्चे भी पिछे नहीं रहे। पार्क में खेलने आये छोटे-छोटे बच्चा का इस कार्य के प्रति लगाव और उत्साह देखने लायक था। कार्यक्रम के अन्त में हेमन्त शर्मा द्वारा आज के इस परिण्डे अभियान में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करने वाले श्री कल्याण फाउण्डेशन के पदाधिकारीगणों, सक्रिय सदस्यगणों और सेवाभावी कॉलानीनिवासियों का को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये आभार प्रकट किया गया। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments