Rashifal: आज 05 मई का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है।05 मई 2024 को रविवार हैं। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा-आराधना का बड़ा महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि सूर्यदेव की पूजा करने से तरक्की की राह की बाधाएं दूर होती हैं और जातक के सभी कार्य सफल होते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 05 मई 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान | 


मेष राशि-आज स्टॉक मार्केट और रियल एस्टेट में निवेश के नए अवसरों पर नजर रखें। अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें।ऑफिस में नए चैलेंजिंग टास्क को हैंडल करने के लिए तैयार रहें। आज पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। कुछ जातक दोस्तों के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। आज प्रॉपर्टी से जुड़े डिसीजन के लिए भी उत्तम दिन है। कुछ जातक सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सिंगल जातकों के नई रोमांटिक जर्नी की शुरुआत होगी। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। लव लाइफ के सुहाने पलों को एंजॉय करेंगे।


वृषभ राशि-वृषभ राशि वाले अपने क्रिएटिविटी और नए आइडियाज से हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल करेंगे। ऑफिस में बॉस कार्यों की प्रशंसा करेंगे। रिश्तों में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। कुछ जातक फैमिली के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। आज आपको प्रॉपर्टी में इनवेस्ट करने से काफी फायदा होगा। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को आनंद लेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के सपोर्ट से कार्यों की बाधाएं दूर होगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

मिथुन राशि-मिथुन राशि वालों को आज कई सरप्राइज मिलेंगे। लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा। घर-परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आय के नए साधनों से धन लाभ होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। जीवन में जो चाहेंगे, उसकी उपलब्धता होगी। शाम के समय पार्टनर के साथ नाइट डिनर या लॉन्ग ड्राइव का प्लान बना सकते हैं। इससे रिश्तों में प्यार और रोमांस बरकरार रहेगा। आज धन का लेन-देन समझदारी से करें, वरना धन हानि हो सकता है।


कर्क राशि-कर्क राशि वालों के नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। ऑफिस में प्रमोशन या अप्रेजल के अवसर मिलेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। कुछ जातको का शादी-विवाह तय हो सकताहै। आज घरेलू उपकरणों या इलेक्ट्रानिक डिवाइस की खरीदारी का भी उत्तम दिन है। बिजनेसमेन को कोई डील साइन करने से पहले सभी डॉक्यूमेंट्स को अच्छे से पढ़ना चाहिए। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। आज भाई-बहन या किसी करीबी दोस्त की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है।

सिंह राशि-सिंह राशि वाले आज आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। लेकिन धन का प्रबंधन होशियारी से करें। आज नौकरीपेशा वालों को करियर में उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। कुछ जातको को काम के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। रोमांटिक लाइफ में प्यार और उत्साह बरकरार रहेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।

कन्या राशि-आज कन्या राशि वालों का भाग्य साथ देगा। प्रोफेशनल लाइफ में बॉस आपके कार्यों से इंप्रेस होंगे। ऑफिस में नए कार्यों की जिम्मेदारी मिलेगी। आज निवेश के नए अवसरों पर नजर रखें। पुराने निवेशों से भी धन लाभ होगा। लेकिन आर्थिक मामलों में बड़ी होशियारी से फैसले लें। जीवन में ऊर्जा और उत्साह की कमी नहीं रहेगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। नई प्रॉपर्टी खरीदने का अच्छा ऑफर मिलेगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। सिंगल जातकों की लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री होगी।


तुला राशि-समझदारी भरा निवेश शानदार रिटर्न का वादा करता है। अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए वर्कआउट की अपनी दैनिक दिनचर्या को बनाए रखना महत्वपूर्ण है। आप सभी को प्रभावित करने के लिए कार्यस्थल पर अपनी स्किल्स का अच्छा उपयोग करेंगे। घरेलू मोर्चे पर बहुत कुछ हो रहा है। इसलिए आगे कुछ रोमांचक समय की उम्मीद करें। यात्रा के योग हैं। किसी करीबी द्वारा आप पर प्यार और देखभाल की वर्षा होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि-कमाई का एक अच्छा स्रोत आपको आर्थिक रूप से स्टेबल रखने का वादा करता है। जैसे-जैसे आप फिटनेस की ओर बढ़ते हैं, स्वास्थ्य अच्छा रहता है। पेशेवर मोर्चे पर आपके सुर्खियों में आने की संभावना है। किसी पारिवारिक समारोह का आयोजन होने वाला है और इससे आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने का योग बन रहा है।

धनु राशि-शैक्षिक कार्यों में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। ऑफिस में बॉस आपके कार्यों से प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण रख सकेंगे। आज ऑफिस में कार्यों का दबाव बढ़ेगा। सभी टास्क को डेडलाइन के अंतर्गत व्यवस्थित ढंग से निपटाएं। इससे करियर में बड़ी कामयाबी मिलेगी। जीवन के हर क्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। धन-संपदा में वृद्धि होगी। समाज में सराहे जाएंगे। सिंगल जातकों की अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी से लोग इंप्रेस होंगे। प्यार के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा।


मकर राशि-आज ऑफिस मीटिंग में अपने आइडियाज को शेयर करने में संकोच न करें। करियर में तरक्की के नए अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफल होने के लिए खूब मेहनत करना चाहिए। कुछ जातकों को पैतृक संपत्ति मिलेगी। जिससे धन-दौलत में वृद्धि के योग बनेंगे। आज भूमि या वाहन की खरीदारी के लिए भी उत्तम दिन है। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बरकरार रहेगी।

कुंभ राशि-आज आपको प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा। फैमिली के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। इससे पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। कुछ जातकों को प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। हेल्थकेयर और आईटी प्रोफेशनल्स को विदेश में जॉब करने का ऑफर मिल सकता है। आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। धन-दौलत में वृद्धि होगी। सभी कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे।

मीन राशि-आज करियर से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। फैमिली और फ्रेंड्स के मदद से धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। नए कार्यों की जिम्मेदारी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। जीवनसाथी से अनबन के संकेत हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। करियर में सफलता की सीढ़िया चढ़ेंगे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q



हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments