ज्योतिर्लिंगों की यात्रा कर जयपुर पहुंचे नरेंद्र का कालूराम झाझडिया ने किया सम्मान

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) दो बार साइकिल से नर्मदा परिक्रमा करने के बाद अब सनातन की अलख जगाने के कार्य में जुटे 65 वर्षीय नरेंद्र कसेरा अब 12 ज्योतिर्लिंगों चार धाम की यात्रा कर रहे हैं। 


समाजसेवी कालूराम झाझडिया को नरेंद्र कसेरा ने बताया कि 21वीं सदी में सनातन धर्म से विमुख होती आज की युवा पीढ़ी को धर्म के प्रति जागरूक करने और धर्म का प्रचार-प्रचार करने के उद्देश्य से यात्रा शुरू की है। यात्रा के दौरान में जगह-जगह युवाओं से मिलता हूँ और उनसे चर्चा कर उन्हें सनातन का ज्ञान देता हूं। मेरा उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही अपना शेष जीवन भगवान की सेवा में लगाना है।

जब जीवन के अंतिम पड़ाव के समय लोग घरों से अकेले बाहर निकलने में भी गुरेज करते हैं, उस उम्र में अकेले इतनी लंबी यात्रा वह भी साइकिल से करने के प्रश्न पर नरेंद्र ने बताया कि यह सब भगवान की कृपा है। अगर भगवान के प्रति आपकी निष्ठा निःस्वार्थ और सच्ची श्रद्धा हो तो सब कुछ संभव हो जाता है। साइकिल से धार्मिक स्थलों की दो बार साइकिल से यात्रा कर चुके हैं इंदौर के 65 वर्षीय नरेंद्र कसेरा ने बताया कि मुझे किशोरावस्था से ही पीतल के बर्तन बनाने का अपने परिवार का परंपरागत काम करते थे। में प्रतिदिन इंद्रा नगर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में पूजा- पाठ और दर्शन के लिए जाता था। इसी दौरान मन में ईश्वर भक्ति की प्रेरणा मिली।

नरेंद्र ने बताया कि उन्होंने पहली बार 2022 में साइकिल से नर्मदा परिक्रमा की। अब तक में दो बार नर्मदा परिक्रमा कर चुका हूं।  साइकिल से ही रामदेवरा, नागेश्वर, सोमनाथ, भेंट द्वारका, गिरनार, रामापीर की भी यात्रा कर चुका हूं। जयपुर से बद्रीनाथ केदारनाथ  गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा के लिए रवाना हुए ।

इस दौरान कालूराम झाझडिया ने कहा कि ईश्वर ने मनुष्य को सत कर्म करने भेजा है जिससे वो जन्म जन्मांतर के दुखो से मुक्ति पा सके । हर मनुष्य इस बात को समझ ही नहीं पाता और सिर्फ अपने लिए जीता है । इसीलिए कहते है खुद के लिए भी क्या जीना !

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments