इग्नू जून 2024 सत्रांत परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र हुए जारी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की जून 2024 सत्रांत परीक्षाऐं 07 जून 2024 सें प्रारम्भ होकर 13 जुलाई 2024 तक चलेगी।

डॉ. ममता भाटिया, वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय केन्द्र, जयपुर ने बताया कि विश्वविद्यालय की 07 जून 2024 से आयोजित होने वाली परीक्षा में विभिन्न कार्यक्रम जैसे स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पी.जी. डिप्लोमा एवं प्रमाण पत्र में प्रवेशित विद्यार्थी सम्मलित होगें। जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन कर दिया था वें इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाकर 10 अंको का अनुक्रमांक नं डालकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। 

इस बार परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 23 परीक्षा केन्द्र बनाए गये जिसमें से 01 परीक्षा केन्द्र जेल में अध्ययनरत् कैदियों के लिए स्थापित किया गया है। जो विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदन से वंचित रह गये थे ऐसे विद्यार्थियों के लिए इग्नू मुख्यालय ने जून सत्रांत परीक्षा 2024 में सम्मलित होने के लिए एक मौका दिया है। विद्यार्थी विलंब शुल्क राशि रु 1100/- एवं राशि रू 200/- प्रत्येक कोर्स कोड के हिसाब से क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर पर डी.डी जो कि इग्नू के नाम से बनेगा एवं देय जयपुर होगा या चालान के माध्यम से दिनांक 25 मई 2024 तक जमा करा सकते है। 

उन्होनें यह भी बताया कि परीक्षा में सम्मलित होने के लिए विद्यार्थी परीक्षा केन्द्र पर 30 मिनट पहले पहुँचे और इग्नू द्वारा जारी प्रवेश पत्र एवं विद्यार्थी पहचान पत्र साथ ले जाएं। वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक ने विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र में दिये गये दिशा निर्देशों को सही से पढ़ने एवं उन्हें अमल में लाने की सलाह भी दी है।

विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड में आ रही किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर के परीक्षा विभाग की ई-मेल examinationrcjpr@ignou.ac.in पर सम्पर्क कर सकता है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments