आईसीसीआई फोरम की हमारी धरा हमारा भविष्य पर राष्ट्रीय मंथन डिजिटल कार्यशाला हुई सम्पन्न

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

नई दिल्ली (संस्कार सृजन) आईसीसीआई फोरम नई दिल्ली द्वारा यूनाइटेड नेशंस के सतत विकास के लक्ष्यों के क्रम में जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर आग सी तपती गर्मी को देखते हुए हमारी धरती हमारा भविष्य राष्ट्रव्यापी जन जागरूकता पॉलिसी विचार विमर्श के माध्यम से विभिन्न पर्यावरणीय जलवायु परिवर्तन वृक्ष लगाओ आंदोलन ,प्लास्टिक मुक्त धरती संरक्षण आदि पर परिचर्चा हुई |

कार्यक्रम संचालक मानवेन्द्र कुमार ने बताया की इस राष्ट्रीय विचार मंथन कार्यक्रम में देश भर से आमंत्रित वक्ताओं में  राजस्थान से भारत सरकार के पद्मश्री श्याम सुन्दर पालीवाल , एनआईडीएम गृह मंत्रालय के वरिष्ठ डॉ. सूर्य प्रकाश ,कोटा शिक्षा नगरी से अर्बन प्लानिंग रिसर्चर एवं आइआइ पीएस मुंबई के अलुम्नाई एवं नेशनल युथ एक्सेलेंस अवार्डी नयन प्रकाश गाँधी, इंदौर से कॉर्पोरेट इंडस्ट्रीयलिस्ट मनोज दुबे ,एकेडमीशन डॉं.प्रिया त्रिवेदी ,सक्रिय सोशल एक्टिविस्ट मैनेजमेंट थिंकर कमल बत्रा , महिला सशक्तिकरण पर्यावरण विद सुमित्रा सिंह ,वरिष्ठ पत्रकार सुभाष चंद्र ,डॉ. कैलाश सिंह आदि ने अपने अपने विचार व्यक्ति किये |

पद्म श्री डॉ. श्याम  सुन्दर पालीवाल ने हर व्यक्ति परिवार को पर्यावरण संरक्षण हेतु एक व्यक्ति कम से कम एक पौधे हेतु कृत संकल्पित होने को कहा और साथ ही अपनी प्रेरणादायी पिपलांत्री गांव में पर्यावरण संरक्षण मुहीम पर व्यक्तव्य दिया | कोटा शिक्षा नगरी से अर्बन प्लानिंग रिसर्चर एवं आइआइ पीएस मुंबई के अलुम्नाई एवं नेशनल युथ एक्सेलेंस अवार्डी नयन प्रकाश गाँधी ने इंडिविजुअल ,इंस्टीटूशनल ,गवर्मेंटल ,प्राइवेट ,नॉन गवर्मेंटल सभी स्टेकहोल्डर्स को जलवायु परिवर्तन हेतु आगे आने को कहा और सोलर रिनिवेबल एनर्जी हेतु प्रधानमंत्री के प्रयासों की सराहना की और कहा कि आज आवश्यकता है सोलर एनर्जी को गांव -गांव शहर-शहर अधिकाधिक एनजीओ की भूमिका द्वारा भामाशाह के सहयोग से क्षेत्रीय केम्पेन कर आगे बढ़ाया जाये | गाँधी ने कोटा शिक्षा नगरी में संचालित विभिन्न सामाजिक संस्थानों के माध्यम  से सम्पन्न धरा मित्र ,क्लीन कोटा ग्रीन कोटा ,हरयाळो कोटा आदि के बारे में प्रजेंटेशन दिया और बताया की  आमजन युवा मातृ शक्ति ,प्रशासनिक अधिकारी वर्ग ,मिडिया सहभागिता से सतत विकास के पर्यावरण हितार्थ कार्यक्रम सफल बनाये जा सकते है | आज समय की दरकार है क्लाइमेट चेंज क्षेत्रीय राष्ट्रीय नहीं अंतराष्ट्रीय मुद्दा है इसके लिए समेकित सहभागिता से प्रयास सतत रखने होंगे |

डॉ. सूर्य प्रकाश ने डिजास्टर मैनेजमेंट की भयावहता को प्रकट करते हुए चमोली उत्तराखंड के भूसंख्लन से सिखने को कहा और बताया की पर्यावरण का संरक्षण ही जीवन है अन्यथा अन्य नयी आपदाओं के लिए तैयार रहे इसलिए समय रहते सभी को मिलकर आगे आना होगा और धरातल पर कार्य करना होगा |

इंडस्ट्रियलिस्ट मनोज दुबे ने इंडस्ट्री कॉर्पोरेट सभी को मिलकर सक्रिय होने की बात कही और डॉक्टर प्रिया त्रिवेदी ने इंदोर महानगर के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और कहा अगर इंदोर में पर्यावरण संरक्षण स्वछता अभियान सॉलिड वेस्ट प्रबंधन में बेहतर कार्य हो सकते है तो हर राज्य शहरो में सामूहिक प्रयासों से संभव किया जा सकता है जरूरत है तो युवा वर्ग ,सामाजिक शैक्षणिक संघठनो को साथ लेकर चलने की |

पर्यावरण विद एमिटी यूनिवर्सिटी से डॉ. सुमित्रा सिंह ने संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यो पर प्रकाश डाला | साथ ही कमल बत्रा द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु अपने घर आसपास उद्यानों ,छतो पर पौधे लगाने हेतु कहा और उसे संरक्षित करने को भी कहा | अंत में मानवेन्द्र द्वारा सभी आमंत्रित वक्ताओं का अभिनन्दन धन्यवाद ज्ञापित किया गया और कहा की इंटीएक्सीलेंट चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्री फेम फाइंडर के सहयोग से सामाजिक परिप्रेक्ष्य में जन जागरूकता का कार्यक्रम आगे भी अनवरत किया जायेगा | अंत में मानवेन्द्र द्वारा सभी आमंत्रित वक्ताओं का अभिनन्दन धन्यवाद ज्ञापित किया गया |

                                     

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments