एक सण्डे बेजुबान परिन्दों के नाम और एक परिण्डा मेरे नाम अभियान की हुई भव्य शुरूआत

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) श्री कल्याण फाउण्डेशन, प्रताप नगर, जयपुर और नागरिक विकास समिति ब्लॉक 265 तथा बेडमिन्टन क्लब ब्लॉक 265 प्रताप नगर, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज इस प्रचण्ड गर्मी के दौर में प्रकृति के मुख्य घटकों में शामिल बेचारे बेजुबान पक्षियों को उनके जीवन के मुख्य़ आधार ‘‘पानी’’ की सुगमता पूर्वक आपूर्ति तथा उचित व्यवस्था करने के उद्देश्य से सभी लोगों के सक्रिय सहयोग से एक अनुकरणीय मुहिम की पहल करते हुये आज मई माह के प्रथम सण्डे को ‘‘एक सण्डे बेजुबान पक्षियों के नाम और एक परिण्डा मेरे नाम’ अभियान की शुरूआत की गई।


श्री कल्याण फाउण्डेशन के संयोजक श्याम बिहारी शर्मा द्वारा बतलाया कि श्री कल्याण फाउण्डेशन द्वारा किये जो रहे विभिन्न कल्याणकारी जन सेवाओं की कडी में इस भीषण गर्मी के दौर में इन बेजुबान पक्षियों को गर्मी से राहत देने और प्यासे पक्षियों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से पक्षियों निवास स्थान जैसे पार्कों में लगे हुये पेड़ तथा चुग्गा-दाना स्थल आदि के आसपास पेड़ों पर परिण्डे़ लगा कर आसपास रहने वाले आमजनों को इन प्यासे पक्षियों की निःस्वार्थ सेवाभाव से परिण्डों में पानी भरने का आह्वान किया गया।

श्री कल्याण फाउण्डेशन द्वारा इस पूरी गर्मी के मौसम में इस अभियान को निरन्तर जारी रखते हुये प्रत्येक सण्डे को प्रताप नगर के किसी भी एक पार्क तथा आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर पक्षियों को दाना-पानी की सूचारू व्यवस्था करने के लिए लगभग 500 परिण्डे और पानी की टंकियाँ का निःशुल्क वितरण किया जायेगा। जिनकी देखभाल व उनमें पानी भरने की जिम्मेदारी आसपास रहने वाले सक्रिय कार्यक्रताओं और पर्यावरण प्रेमियों और सेवाभावी लोगों को सौंपी जायेगी।

नागरिक विकास समिति ब्लॉक 265 तथा बेडमिन्टन क्लब के संयोजक भगवान सिंह ने आज के इस अभियान की शुरूआत ब्लॉक 265 प्रताप नगर जयपुर के पार्कों से करने के लिए श्री कल्याण फाण्डेशन के पदाधिकारियों श्याम बिहारी शर्मा, मदन पाल जादौन और रामफूल मीणा का स्वागत करते हुये अभियान की शुरूआत नागरिक विकास समिति ब्लॉक 265 के पदाधिकारियों में शामिल बंसत लोधी (पूर्व अध्यक्ष), विनोद अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), महेन्द्र सिंह मनराल (सह-सचिव), ललित शर्मा (संगठन प्रभारी), तथा सलाहाकार मण्डल के सदस्यगण फूल सिंह शर्मा, पोषेन्द्र ठाकुर, शिवचरण गोत्तम, मदन लाल, ल्होरे राम बघेल, भीमाराम, मुकेश सैनी, गिरधर गोपाल महावर, सुरेन्द्र कुमार मनराल,मनीष सक्सेना, कुलदीश शाह, घनश्याम शर्मा तथा रंगलाल मीणा इत्यादि के साथ-साथ बेडमिन्टन क्लब-265 के खिलाड़ी टीकाराम धाकड़,अनिल परिणामी, रामप्रसाद लोदिया, रामवतार नागरवाल तथा गिर्राज सिंह एवं कॉलोनी के छोटे-छोटे नवयुवकों तथा पार्क के आसपास निवास करने वाले आमजन के सक्रिय सहयोग की गई। 

अभियान की शुरूआत में सभी लोगों द्वारा परिण्डों में तार बांध कर उनको पेड़ों में सुरक्षात्मक तरीके से लगाये जाने हेतु तैयार किया और फिर उन्हें एक-एक करके पेड़ों में बांध कर उनमें पीने का पानी भरा गया। कुछ परिण्डों में पक्षियों को चुगने के लिए दाना भी डाला गया। आज इस अभियान के अन्तर्गत ब्लॉक 265 में स्थित दोनों पार्कों तथा सेवाभावी कॉलोनीवासियों के घरों के आगे लगे हुये पेड़ों में भी परिण्डे बांध कर इन परिण्डों में नियमित रूप से दाना-पानी की व्यवस्था करने के लिए निवासीगणों से निवेदन किया गया जिसका सभी निवासीगणों द्वारा आभार व्यक्त करते हुये इस निः स्वार्स्थ सेवा कार्य की सरहाना की गई। इस परिण्डे अभियान में सभी लोगों द्वारा बढ़कर कर भाग लिया गया जिसमें छोटे बच्चों का उत्साह देखने लायक था। सभी बच्चे बडे ही उत्साहपूर्वक और सेवाभाव से पक्षियों को पार्क की दिवारों पर परिण्डें रखने लगे और उनमें दाना-पानी भी डाल कर ‘‘यह मेरा परिण्डा है, इसकी देखभाल मैं करूंगा’’, ‘‘यह तेरा परिण्डा है इसमें तू पानी डालना और इसकी देखभाल करना’’ जैसी बात बोलने लगे। 

इस परिण्डे अभियान में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करने वाले सभी सक्रिय पदाधिकारीगणों, सदस्यगणों, प्रकृति प्रेमी और कॉलानी वासियों का नागरिक विकास समिति अध्यक्ष माया देवी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुये आभार प्रकट किया गया। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments