बुद्ध पूर्णिमा पर होगा 24 लाख घरों में गायत्री यज्ञ

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वधान में 23 मई 2024 गुरुवार को एक ही दिन व एक ही समय प्रातः 9 से 12 बजे तक लगभग 24 लाख घर - परिवारों में  गायत्री यज्ञ संपन्न किया जायेगा। 

इस सामूहिक गायत्री यज्ञ में शहर का गायत्री परिवार और परिजन भी अपने अपने घरों में एक साथ गायत्री यज्ञ करेंगे। गायत्री परिवार चौमूं के सचिव एवम् व्यस्थापक राजकुमार शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार गृहे -गृहे गायत्री यज्ञ अभियान के तहत गायत्री परिवार चौमूं के कार्यकर्ता भी घर घर जाकर लोगों से पीपल पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ करने का आग्रह कर रहे है। जिस हेतु उन्हे सरल हवन विधि का पैंपलेट और हवन सामग्री का किट भी उपलब्ध करवाया गया और बताया कि पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था और जग में ज्ञान रूपी प्रकाश फैला था। इसलिए इस दिन का विशेष महत्व होते सामूहिक यज्ञ के माध्यम से सत्प्रवृतियो का प्रसार किया जायेगा । 

वहीं ट्रस्ट उपाध्यक्ष एड. जितेंद्र सिंह बताया की शास्त्रों में बताया गया है कि यज्ञ ही संसार का सबसे बड़ा शुभकार्य है जिससे सूक्ष्म जगत के माध्यम से संपूर्ण वातावरण का शुद्धिकरण होता है। घर - परिवार का वातावरण संस्कारित होता है इसलिए हम सभी को मिलकर अवश्य अपने अपने घरों में सूक्ष्म यज्ञ करना चाहिए। जो भी परिजन यज्ञ करते है वे अपने हवन की एक फोटो गायत्री प्रज्ञा पीठ संस्थान के नंबर 6367067322 पर अवश्य भेजें।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments