गायत्री परिवार ट्रस्ट की आयोजित हुई बैठक

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के राधाबाग में स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ संस्थान पर रविवारीय गायत्री यज्ञ के पश्चात मासिक बैठक की गई। बैठक में मिशन की गतिविधियों पर चर्चा की गई। 

गायत्री परिवार ट्रस्ट के सचिव राजकुमार शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी शांतिकुंज हरिद्वार के लिए गेंहू संकलन किया जायेगा और साथ ही शहर में अलग - अलग जगहों पर गेंहू संकलन केंद्र खोले जायेंगे। साथ ही इस बार 4 ट्रक गेंहू के शांतिकुज हरिद्वार भेजने का लक्ष्य रखा गया है। 

बताया कि भारतीय संस्कृति को आदर्शो के साथ पुनर्जीवित करने के लिए गायत्री परिवार विशेष रूप से प्रयासरत है,जिस हेतु साधकगणों के लिए शांतिकुंज के मां भगवती अन्नपूर्णा भोजनालय हेतु व्यवस्था की जाती है। 

वहीं ट्रस्ट अध्यक्ष विनेश अग्रवाल ने मंदिर परिसर का भवन निर्माण का कार्य शुरू करने के संकेत दिए है। साथ ही साहित्य प्रचार प्रसार हेतु भी जल्द ही ज्ञान रथ लाया जाएगा। 

इस दौरान बैठक में सावरमल अग्रवाल, दिनेश खेमावाला, रामबाबू सैन, मनोहर लाल गुप्ता, जगदीश प्रसाद शर्मा, महेंद्र कुमार, विजय आदि परिजन उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069







Post a Comment

0 Comments