बुजुर्ग दंपति सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) लालसोट उपखंड के रामसिंहपुरा गांव में "बुजुर्ग दंपति सम्मान समारोह (द्वितीय)" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक बुजुर्ग दंपतियों और क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को शॉल, साफा और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में हरिनारायण मीना सरपंच ग्रा.प. श्यामपुरा कलां, अर्जुनलाल मालिया अध्यक्ष अखिल भारतीय बैरवा महासभा लालसोट, कैलाश देवली, विजय कुमार सरपंच श्रीरामपुरा, जनशीराम किराड़ी, सुखराम झांपदा कलां, देवीसिंह धौलपुर, रमेश अध्यापक बांदीकुई, यूपीएस थूणियाधिराजपुरा समस्त स्टाफ आदि उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम में विजय कुमार, कैलाश देवली आदि लोगो ने अपने उद्बोधन में इस कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम के निवेदन कर्ता रा.उ.प्रा.वि. थूणियाधिराजपुरा के प्रधानाध्यापक प्रभुलाल बैरवा ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम में हम सभी बुजुर्ग दंपतियों का एक साथ सम्मान करके उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते है |

कार्यक्रम के आयोजक जगमोहन बैरवा ने अपने सम्पूर्ण जौनवल परिवार के साथ कार्यक्रम में पधारे सभी बुजुर्ग दंपतियों का बड़े चाव से स्वागत सत्कार करके उनका आशीर्वाद ग्रहण किया | आपको बता दे कि पूर्व में भी बैरवा ने बुजुर्ग दंपति सम्मान समारोह का आयोजन किया था जो प्रदेश का ही नही अपितु देश का पहला कार्यक्रम था | कार्यक्रम के निवेदक और आयोजक समाज की सेवा में हमेशा तत्पर रहते और दोनों ही राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो चुके है | इस कार्यक्रम में लड़कियों द्वारा राजस्थानी गानों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069







Post a Comment

0 Comments