हसीना के चक्कर में युवक हनी ट्रैप में फंसा,फिर हो गया बड़ा कांड

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उत्तराखंड (संस्कार सृजन) उत्तराखंड का एक युवक हनी ट्रैप में फंस गया। प्यार में फंस कर लड़की को रुपये देने के लिए युवक ने खौफनाक कांड कर दिया। पुलिस ने युवक को सकुशल बरामद कर लिया है। पूरा सच्चाई जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। हरिद्वार जिले के पथरी क्षेत्र के गांव बहादरपुर जट में एक हनी ट्रेप का मामला प्रकाश में आया है।


पुलिस ने युवक को सकुशल बरमाद करने के बाद परिजनों के सपुर्द कर दिया है। बहादरपुर जट निवासी इंतजार पुत्र शकूर निवासी ने थाना पथरी पर अपने भतीजे सहबान पुत्र नूर हसन निवासी बहादरपुर जट के गुम होने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।

गायब होने की घटना थाना पथरी पुलिस उक्त की तलाश हेतु अलग-अलग प्वाइंटों पर काम कर रही पुलिस ने गुत्थी को सुलझा दिया है। पुलिस के अनुसार दिनांक एक मार्च की रात्रि को गुमशुदा लड़के के भाई के फोन पर मैसेज आया, जिसमें चार युवकों द्वारा भाई को छोड़ने की ऐवज में 10 लाख रुपयों की डिमांड की गई।

लड़के के परिजनों द्वारा उक्त सूचना की जानकारी थानाध्यक्ष पथरी को दी गई। उच्च अधिकारियों के निर्देशित क्रम में थानाध्यक्ष पथरी द्वारा तत्काल उक्त नंबर की लोकशन की जानकारी लेनी चाही। लेकिन ज्यादातर समय मोबाइल नंबर बंद होने के कारण सही लोकेशन नहीं मिल पा रही थी।     दूसरी तरफ हरिद्वार पुलिस द्वारा गाजियाबाद पुलिस से लगातार संपर्क भी बनाए रखा। पुलिस टीम को कुछ जानकारी मिलने पर टीम ने कार्यवाही कर गुमशुदा लड़के को 48 घंटे के भीतर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक से सकुशल बरामद कर लिया। 

अपहरण की रची झूठी साजिश :- 

गुमशुदा लड़के से पूछताछ की गई तो गुमशुदगी में नया मोड़ आ गया।  लड़के द्वारा बताया गया कि वह हनी ट्रैप का शिकार हो गया था। कहा कि लड़की को पैसे देने के लिए उसने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची।

अपहरण की झूठी कहानी की सूचना अपने परिजनों को दी थी। लड़के को बाद विधिक कार्यवाही कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। एसओ पथरी रविन्द्र कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments