जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
मुंबई (संस्कार सृजन) करण जौहर स्टार किड्स के साथ फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। साल 2024 में वे इब्राहिम अली खान को लांच करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ खुशी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं इस फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है।
सूत्रों की मानें तो इब्राहिम की इस फिल्म में उनके साथ सुनील शेट्टी और दीया मिर्जा भी नजर आने वाले हैं। काफी सालों बाद सुनील और दीया एक साथ परदे पर दिखाई देंगे। फिल्म में दोनों का क्या किरदार होगा इस बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। अभी तक धर्मा प्रोडक्शंस की तरफ से फिल्म के नाम की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म में इब्राहिम खुशी के साथ रोमांस करते नजर आने वाले हैं। शाउना गौतम के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर करण जौहर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म को सीधे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। वहीं इस फिल्म के अलावा सुनील जल्द ही 'हेरा फेरी' के अगले पार्ट में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ एक बार फिर परेश रावल और अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-




