जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 3 मार्च को संगणक सीधी भर्ती परीक्षा-2023 एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) भर्ती परीक्षा-2022 का आयोजन होगा। इसमें जयपुर में 81 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।
संगणक भर्ती परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। इसके लिए जयपुर शहर में 152 केंद्र बनाए गए हैं। संगणक भर्ती परीक्षा में 51,348 अभ्यर्थी भाग्य आजमाएंगे। संविदा आधारित सीएचओ भर्ती परीक्षा दोपहर 3 बजे से 4:30 बजे तक होगी। इसके लिए जयपुर शहर में 95 केंद्र बनाए गए हैं। इस भर्ती परीक्षा में 29,821 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। यह 2 मार्च तक सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक कार्य करेगा। फिर 3 मार्च को सुबह 7 बजे से परीक्षा समाप्ति उपरान्त परीक्षा नियंत्रण कक्ष से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्य करेगा। जयपुर स्थित परीक्षा केन्द्रों के लिए नियंत्रण कक्ष का फोन नम्बर 0141-2206699 रहेगा।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-




