जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) ilearnplace ने जयपुर की संस्कृति चिल्ड्रन्स एकेडमी में STEM और रोबोटिक्स गतिविधि का आयोजन टीम लीडर महेश सैनी की अगुवाई में किया गया ।
STEM एजुकेशन देने में अग्रणी ilearnplace टेक्नोलॉजी कंपनी द्वारा जयपुर की संस्कृति चिल्ड्रन्स एकेडमी में एक श्रृंखला के तहत STEM शिक्षा की गतिविधियों का आयोजन किया गया । समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक जयपुर अशोक गुप्ता अध्यक्षता प्रिंसिपल अशोक और विशिष्ट अतिथि AI वैज्ञानिक सुरेश सतरावला ने छात्रों को STEM शिक्षा के लाभ और इसके स्कूल स्तर पर महत्व के बारे में बताया।
समापन समारोह के दौरान एक रोबो रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया | जिससे छात्रों को विज्ञान और गणित के नॉलेज को वास्तविक जीवन की स्थितियों में लागू करने का मौका मिला। साथ ही विज्ञान और गणित के क्षेत्र में उनकी रुचि को भी प्रेरित किया। रोबो रेस प्रतियोगिता की विजेता और उप विजेता टीमों को ilearnplace द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया |
टीम लीडर महेश सैनी ने बताया कि इस तरह की मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से, आइलीनाप्लेस और संस्कृति चिल्ड्रेन एकेडमी छात्रों के बीच युवा मनों को पोषण करने और STEM विषयों में उत्साह भरने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह सहयोग शिक्षा अनुभव को समृद्धि देने के साथ-साथ, छात्रों को भविष्य के नवाचार और नेता बनाने में भी सक्षम बना रहा है।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-







