जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) एनएच 52 जयपुर सीकर हाईवे स्थित रामपुरा डाबड़ी बस स्टैंड पारदेश्वर महादेव मंदिर के पास आज ओम गेस्ट हाउस एंड ओम स्वीट्स कॉर्नर का चौमूं विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने फीता काटकर शुभारंभ किया |
शुभारंभ से पूर्व डायरेक्टर रामनारायण जादम (ठेकेदार) और मैनेजर नानूराम सैनी, राजू सैनी ने विद्वान पंडितों द्वारा पूर्ण विधि विधान से हवन यज्ञ करवाया | अतिथियों ने कहा कि जयपुर सीकर रोड पर खाटू श्यामजी और सालासर जाने वाले यात्रियों को गेस्ट हाउस की सुविधा मिलेगी,यह बहुत ही सराहनीय कार्य है |
मैनेजर राजू सैनी ने बताया कि गेस्ट हाउस में सिर्फ 499 रुपए में रूम उपलब्ध रहेंगे | जिसमें ऐसी और नॉन ऐसी दोनों की सुविधा रहेगी | साथ ही बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी और मीटिंग आदि आयोजित करने के लिए बैंक्विट हॉल की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी | पार्किंग की विशेष व्यवस्था भी रहेगी | ओम स्वीट्स कॉर्नर में हमेशा सभी प्रकार की मिठाइयां और चाट शुद्ध और ताजा उपलब्ध रहेगी |
इस दौरान जयपुर उपजिला प्रमुख मोहन डागर, रामपुरा सरपंच शैलेश बोहरा, प्रेम नगर सरपंच चौथमल सैनी, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष बंशीधर सैनी, चौमूं नगर परिषद पार्षद रमेश सैनी, जालसू मीणा सेवा संघ अध्यक्ष प्रभु मीणा, वार्ड मेंबर भंवर सैनी, गोपीराम, नानूराम, हीरालाल सैनी, प्रहलाद सैनी, गणेश सैनी, श्याम लाल सैनी, आयुष सैनी, अक्षित सैनी, राहुल सैनी, रोहित सैनी, प्रकाश सैनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-






