जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) राज्य के सरकारी और प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स की स्कूल में उपस्थिति को लेकर शिक्षा विभाग गंभीर हो गया है। इन दोनों क्लासेज की बोर्ड परीक्षा में उपस्थिति के तीन में से तीन अंक लेने के लिए 86 फीसदी क्लासेज में उपस्थित रहना होगा। पहले 90 प्रतिशत से ज्यादा उपस्थिति पर तीन अंक दिए जाने तय थे।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने बताया कि अब 75 से 80 परसेंट से अधिक उपस्थिति वाले स्टूडेंट्स को एक अंक, 81 से 85 परसेंट उपस्थिति वाले छात्र को दो अंक दिए जाएंगे। यदि 86 परसेंट से ज्यादा उपस्थिति दी है तो तीन में से तीन अंक दिए जाएंगे।
गौरतलब है कि 75 परसेंट से कम उपस्थिति होने पर स्टूडेंट्स एग्जाम के लिए भी अयोग्य घोषित हो जाते हैं। इससे पहले ये तय किया गया था कि 90 फीसदी से अधिक उपस्थिति पर ही स्टूडेंट्स को तीन में से तीन अंक दिए जाएंगे। अब इसमें पांच परसेंट उपस्थिति की छूट देते हुए 86 परसेंट से अधिक उपस्थिति पर ये अंक मिलेंगे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-




