जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
मुंबई (संस्कार सृजन) दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा...'सितंबर 2024।' यानी वो और रणवीर सिंह सितंबर तक पेरेंट्स बन जाएंगे। दीपिका ने पोस्ट में पति रणवीर को भी टैग किया है।
दीपिका ने प्रेग्नेंसी कंफर्मेशन पोस्ट में फोल्डिंग हैंड और इविल आई इमोजी बनाया है। इसी पोस्ट पर अनिल कपूर, आलिया भट्ट, मृणाल ठाकुर और मनीष मल्होत्रा जैसे सेलेब्स ने कमेंट कर कपल को बधाई दी है। हाल ही में ब्रिटिश फिल्म अवॉर्ड बाफ्टा के दौरान दीपिका प्रेजेंटर के तौर पर पहुंची थीं। वहां वे अपना पेट छिपाती नजर आई थीं। इसके बाद एक करीबी ने बताया था कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं।
2 महीने पहले ही दीपिका ने सिंगापुर वोग मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में जल्द फैमिली स्टार्ट करने की इच्छा जाहिर की थी। दीपिका ने कहा था... 'बिल्कुल मुझे और रणवीर को बच्चे बहुत पसंद हैं। हम दोनों उस दिन का इंतजार कर रहे हैं।'
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-




