Rajasthan - आज महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री, स्मारकों पर भी होगा निशुल्क प्रवेश

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान में आज महिलाओें के लिए कई जगह फ्री सुविधाएं रहेंगी। आज रात 12 बजे से रोडवेज में सफर करने पर महिलाओं को किराया नहीं देना पड़ेगा। इसके साथ ही आज जो महिलाएं जयपुर समेत राज्य के दूसरे शहरों में बने स्मारक, संग्रहालय घूमने जाती हैं। उन्हें वहां भी एंट्री टिकट फ्री में मिलेगा। 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोडवेज बसों में महिलाएं बिना किराए का भुगतान किए राजस्थान की सीमा में फ्री यात्रा कर सकेंगी। रोडवेज चेयरमैन श्रेया गुहा के स्तर से प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है | यह सुविधा 7 मार्च की रात 12 बजे से 8 मार्च को रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी।

8 मार्च को महिला दिवस के साथ-साथ महाशिवरात्रि भी है। ऐसे में सरकारी दफ्तर में छुट्टी रहेगी, लेकिन परिवहन विभाग ने महिला दिवस के मौके पर खास रियायत दी है। जिसके तहत छुट्टी के दिन ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जा सकेंगे। इस दिन सिर्फ महिला आवेदकों का ही ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा। इसके लिए पोर्टल पर जाकर महिलाएं अपने अपॉइंटमेंट को रीशेड्यूल कर सकती हैं जिस पर टेस्ट और रिटेस्ट के लिए लंबा इंतजार खत्म होगा और स्लॉट के हिसाब से जल्द समय मिल जाएगा। 

खास बात यह है कि 8 मार्च को जो महिला आवेदक ड्राइविंग टेस्ट में पास होंगी, उन्हें परिवहन विभाग की ओर से निशुल्क हेलमेट दिया जाएगा | इसके अलावा ई-रिक्शा और टैक्सी की महिला चालकों को भी निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा | स्वरोजगार के लिए परिवहन विभाग ने निशुल्क प्रशिक्षण की पहल की है।

राज्य के स्मारक पर होगा निशुल्क प्रवेश होगा। 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर राजकीय स्मारक और संग्रहालयों पर महिला और बालिकाओं का निशुल्क प्रवेश होगा इस दौरान राज्य सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं के प्रवेश की फ्री एंट्री की व्यवस्था की है | महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के आदेश दिए गए है। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments