नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं का होगा राजनीतिक सशक्तिकरण-संसदीय कार्य मंत्री

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जोधपुर (संस्कार सृजन) जोधपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र लूणी की ग्राम पंचायत पाल में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम संसदीय कार्य,विधि और न्याय मंत्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।

जोगाराम पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं के लोकसभा एवं विधानसभा में उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सौगात दी है। जिससे देश की आधी आबादी का  राजनीतिक सशक्तिकरण होगा।

लखपति दीदी योजना से महिलाओं को मिलेंगे आजीविका के नए अवसर :-

संसदीय कार्य,विधि और न्याय मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही लखपति दीदी योजना के माध्यम से आने वाले समय में प्रदेश की महिलाएं सामाजिक,आर्थिक एवं राजनीतिक दृष्टि से मजबूत होंगी। इस पहल से महिलाओं के कौशल विकास के साथ ही उन्हें आजीविका के नवीन साधन उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महिलाओं की महती भूमिका होगी।

पात्र वंचितों को मिले जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ :-

पटेल ने कहा कि पात्र वंचितों को  जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए जिससे अंतिम व्यक्ति का जीवन सुगम होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार  करें और पात्र वंचित परिवारों को योजनाओं से जोड़कर लाभ दें। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments