जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) महिला कांग्रेस जयपुर ग्रेटर का नारी न्याय सम्मान सम्मेलन 12 मार्च 2024 को झोटवाड़ा में कांटा चौराहा के पास आयोजित किया जाएगा ।
कार्यक्रम में प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष राखी गौतम, पूर्व बगरू विधायक गंगा देवी, आल इंडिया महिला कांग्रेस की संगठन महा सचिव नीतू वर्मा, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा, जैमनोलॉजिस्ट मीनू व्यास को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। इस क्षेत्र में आने वाली पांच विधान सभाओं क्रमश: मालवीय नगर, सांगानेर, विद्याधर नगर, बगरू और झोटवाड़ा की सभी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम की आयोजक, प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस अरुणा गौड़ ने बताया है कि सम्मेलन में जयपुर ग्रेटर से जीती सभी महिला कांग्रेस पार्षदों, तीन महिला पत्रकारों, समाज सेवी महिलाओं, वकीलों, डॉक्टरों, विभिन्न समाज की प्रमुख महिलाओं, महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और मारवाड़ी महिला समिति जयपुर की महिलाओं को न्याय सर्टिफिकेट, न्याय मोमेंटो और राजस्थानी दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन स्वप्नना शर्मा करेंगी।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-